फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नम आंखों से महेश बाबू ने दी मां निर्मला को अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाते आए नजर

Thu, 27 Jun 2019 05:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Jun 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Vijaya Nirmala Death News: Mahesh babu and others pay tribute to mother Vijaya Nirmala
विजया निर्मला - फोटो : Twitter

टॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री और निर्देशक विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को नानकरामगुडा स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। इस खबर की जानकारी देते हुए नरेश (विजया निर्मला के बेटे) ने ट्वीट किया, "मुझे आपको यह सूचित करते हुए खेद है कि मेरी मां, वरिष्ठ कलाकार, प्रतिष्ठित निर्माता और निर्देशक डॉ. ए जी विजया निर्मला का निधन आज तड़के हो गया।''

Vijaya Nirmala Death News: Mahesh babu and others pay tribute to mother Vijaya Nirmala
विजया निर्मला - फोटो : social media

विजया निर्मला के बाद सभी लोग उन्हें सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विजया निर्मला के परिवार में उनके पति कृष्णा और बेटा नरेश है। महेश बाबू भी अपनी मां विजया निर्मला को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी नम्रता भी उनके साथ थीं।

Vijaya Nirmala Death News: Mahesh babu and others pay tribute to mother Vijaya Nirmala
विजया निर्मला - फोटो : social media

टॉलीवुड के लगभग सभी स्टार्स इस दौरान नजर आए। सोशल मीडिया पर विजया निर्मला के अंतिम संस्कार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। खबरों की मानें तो कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijaya Nirmala Death News: Mahesh babu and others pay tribute to mother Vijaya Nirmala
विजया निर्मला - फोटो : social media
साल 1964 में आई मलयालय फिल्म 'भार्गवी निलयम' से वह लोगों के बीच मशहूर हुईं। एक महिला फिल्म निर्माता द्वारा निर्देशित अधिकांश फिल्मों के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 
विज्ञापन
Vijaya Nirmala Death News: Mahesh babu and others pay tribute to mother Vijaya Nirmala
विजया निर्मला - फोटो : Twitter
7 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्मों में काम करने वालीं  विजया को साल 2008 में तेलुगू सिनेमा के पुरस्कार रघुपीठ वेंकैया अवॉर्ड से नवाजा गया था। निर्मला ने करीब 200 से ज्यादा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed