दमदार अभिनय और क्यूट लुक्स से दर्शकों का दिल जीत लेने वाले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू नौ अगस्त को अपना मनाते हैं। इस साल महेश बाबू अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं।उनका जन्म तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। महेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हाइयर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी। महेश बाबू के साथ इसी स्कूल में तमिल एक्टर कार्थी और सूर्या के भाई ने भी पढ़ाई की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने फिल्म करियर शुरुआत की थी। उन्होंने लीड एक्टर के रूप में पहली बार साल 1999 में रिलीज हुई 'राजाकुमाडु' फिल्म में काम किया था। उन्होंने 'राजाकुमाडु' के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियों चढ़ते चले गए। महेश बाबू फिल्मों के अलावा अपनी पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नम्रता शिरोडकर की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। इन दोनों की शादी को 16 साल हो चुके हैं।
Happy Birthday: फिल्मी कहानी से कम नहीं महेश बाबू की लव स्टोरी, पहली ही मुलाकात में इस अभिनेत्री को दे बैठे थे दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम्रता शिरोडकर हिंदी सिनेमा के जानी- मानी अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। नम्रता शिरोडकर ने साल 1993 में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब जीता था। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू की पहली मुलाकात तेलुगू फिल्म 'वामसी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी।
View this post on Instagram
पहली मुलाकात के बाद ही नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू काफी अच्छे दोस्त बन गए थे और फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक यह दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। 'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को भले ही एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी मीडिया के सामने नहीं कबूला था। यहां तक कि महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के साथ अपने रिश्ते के बारे में परिवार को भी नहीं बताया था।
महेश बाबू ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले अपनी बहन को बताया था। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद यह दोनों 10 फरवरी साल 2005 में शादी के बंधन में बंध गए थे। अपनी शादी से पहले ही नम्रता शिरोडकर ने तय कर लिया था कि वह फिल्मी दुनिया को छोड़ देंगी, इसलिए उन्होंने शादी से पहले अपने सारे प्रोजेक्ट खत्म कर लिए थे।
शादी के एक साल बाद ही नम्रता शिरोडकर ने बेटे गौतम को जन्म दिया। शादी के तीन साल बाद ऐसे खबरें सुननें को मिली थीं कि नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर कोई बात नहीं की। इसके बाद नम्रता शिरोडकर ने साल 2012 में बेटी सितारा को जन्म दिया। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू अब अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।