{"_id":"5d8347d38ebc3e015255950a","slug":"mahesh-bhatt-birthday-know-the-unknown-facts-of-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के लिए महेश भट्ट ने बदला था धर्म, बेटी को लेकर आपत्तिजनक बात बोलने पर खूब मचा था बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी शादी के लिए महेश भट्ट ने बदला था धर्म, बेटी को लेकर आपत्तिजनक बात बोलने पर खूब मचा था बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Mahesh Bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महेश भट्ट ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मों के साथ नए चेहरे भी दिए। इन दिनों वो अपनी फिल्म 'सड़क 2' के डायरेक्शन में बिजी हैं। महेश भट्ट ये फिल्म अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ बना रहे हैं। भट्ट साहब ज्यादातर बोल्ड विषयों पर फिल्में बनाते आए हैं। उनकी मसालेदार फिल्में दर्शकों को खूब एंटरटेन करती हैं। महेश भट्ट 20 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। महेश भट्ट प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं । उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे।
2 of 6
mahesh bhatt
कई बार उनका नाम विवादों में भी रहा । आज उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसे राज खोलते हैं जिस पर उन्होंने कभी खुलकर नहीं बोला। लेकिन दबी जुबान में लोगों के बीच कानाफूसी होती रही। महेश भट्ट के माता-पिता की कभी शादी नहीं हुई। जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा। इसी कारण उन्होंने अपनी जिंदगी में भी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी। महेश की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। वो हमेशा अपने पिता से दूर रहे।
3 of 6
mahesh bhatt
जब महेश कॉलेज में थे तो उन्हें लोरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की से प्यार हो गया। शादी के बाद लोरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। फिल्में बनाने के दौरान उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी पहली शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
mahesh bhatt
इसके बाद महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं। अभी किरन और महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था लेकिन उन्होंने सोनी से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। फिलहाल महेश मुस्लिम हैं। सोनी, आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं। इतना ही नहीं महेश अपनी बेटी को लेकर भी कंट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
soni razdan and mahesh bhatt
- फोटो : instagram
महेश भट्ट ने अपनी बेटी को लेकर कहा था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। हालांकि यह बयान महेश ने किसी गलत नीयत से नहीं दिया था लेकिन लोगों को उनका बयान नेक ख्याल नहीं लगा और इसकी काफी आलोचना हुई। उन्होंने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए पूजा भट्ट के साथ किस करते हुए एक फोटोशूट भी करवाया था जो काफी विवादों में रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।