{"_id":"5ba21e92867a55013968432b","slug":"mahesh-bhatt-birthday-special-controversy-on-comments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेश भट्ट ने पूजा भट्ट को किस करते हुए कराया था फोटोशूट, कहा था- 'बेटी नहीं होती तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
महेश भट्ट ने पूजा भट्ट को किस करते हुए कराया था फोटोशूट, कहा था- 'बेटी नहीं होती तो...'
Thu, 20 Sep 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
mahesh bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'सड़क', 'आशिकी', 'जख्म', 'हम हैं राही प्यार के' जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। डायरेक्शन के अलावा महेश भट्ट प्रोडक्शन और स्क्रिप्ट राइटिंग का काम भी करते हैं। महेश भट्ट की जिंदगी से कई विवाद भी जुड़े रहे हैं। ना केवल करियर बल्कि निजी जिंदगी भी विवादों से घिरा रहा है।
2 of 5
Mahesh Bhatt
महेश भट्ट की जिंदगी के बारे कम ही लोगों को पता है कि महेश भट्ट के माता-पिता की कभी शादी ही नहीं हुई। जिसका असर उनकी जिंदगी पर पड़ा। शायद यही वजह थी कि उन्होंने अपनी जिंदगी में भी शादी को ज्यादा अहमियत नहीं दी। महेश की मां मुस्लिम और पिता हिंदू थे। वो हमेशा अपने पिता से दूर रहे।
3 of 5
महेश भट्ट
- फोटो : SELF
महेश भट्ट जब कॉलेज में थे तो वो लॉरिएन ब्राइट नाम की एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे। बाद में लॉरिएन का नाम बदलकर किरन भट्ट रखा गया। किरन, पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। इसी दौरान उनका अफेयर परवीन बॉबी से हो गया। इससे उनकी शादी में दरार पड़ गई थी। कुछ समय बाद परवीन से भी उनके रिश्ते बिगड़ गए। कहा तो यहां तक जाता है कि महेश भट्ट के छोड़ने की वजह से परवीन की मानसिक हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mahesh Bhatt
किरन से रिश्तों में कड़वाहट के बीच महेश की जिंदगी में सोनी राजदान आईं लेकिन किरन और महेश भट्ट का तलाक नहीं हुआ था। इसी बीच उन्होंने सोनी से शादी कर ली। इस शादी के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म कबूल कर लिया था। सोनी, आलिया और शाहीन भट्ट की मां हैं। इतना ही नहीं महेश अपनी बेटी पूजा भट्ट को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
mahesh bhatt
महेश भट्ट ने एक मैगजीन के लिए बेटी पूजा भट्ट को किस करते हुए फोटोशूट कराया था। यही नहीं महेश भट्ट ने यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी ना होती तो वो उससे शादी कर लेते। विवाद कितने भी रहे हों लेकिन महेश भट्ट आज भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।