{"_id":"5c371532bdec2273261ab620","slug":"mahesh-bhatt-condemns-legal-action-against-film-the-accidental-prime-minister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम समेत 15 पर FIR होते ही बाेले महेशभट्ट-निंदनीय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में अनुपम समेत 15 पर FIR होते ही बाेले महेशभट्ट-निंदनीय
Thu, 10 Jan 2019 04:32 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 10 Jan 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म को काफी राजनीतिक विवादों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने अनुपम खेर व अक्षय खन्ना समेत 15 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिया।
Mahesh Bhatt
याचिका दायर करने वाले वकील सुधीर कुमार ओझा ने अनुपम खेर(फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह), अक्षय खन्ना(फिल्म में संजय बारू), निर्माता हंसल मेहता, निर्देशक विजय, अभिनेत्री अहाना कुमारी, सुजैन, राम अवतार भारद्वाज, दिव्या सेठ, अर्जुन माथुर समेत 15 लोगों पर केस दायर किया था। कलाकारों पर हुई एफआईआर की फिल्म मेकर महेश भट्ट की निंदा की है।
महेश भट्ट
- फोटो : SELF
कलाकारों पर हुई कानूनी कार्रवाई को लेकर महेश भट्ट ने कहा है- मैं ऐसे कानून की निंदा करता हूं क्योंकि अगर आप समाज को उदार समाज कहते हैं तो हर कोई इंसान को उस कहानी में शामिल होने का अधिकार है जो पहले से ही सार्वजनिक तौर पर हो। अगर अनुपम खेर किसी फिल्म में रोल कर रहे हैं तो एक कलाकार और भारतीय होने के नाते यह उनका अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh bhatt
- फोटो : file photo
महेश भट्ट यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा है- अगर सच में हम लोग आजादी पर विश्वास रखते हैं तो हमें कानून की आलोचना करने का भी अधिकार है। महेश भट्ट ने यह भी बातें अभिनेत्री मनीषा कोइराला के किताब की लांचिंग के दौरान बोली। बता दें कि अधिवक्ता श्री ओझा ने बताया कि भावनाएं भड़काने के लिए आईपीसी की धारा 295, हिंसा भड़काने या आंदोलन भड़कने की आशंका को लेकर 153 व 153-ए के तहत, अपमानित करने के लिए धारा 504 व 506 के तहत और सारे लोगों द्वारा मिलकर साजिश करने के लिए 120 बी/34 के तहत आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई थी।
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में फिल्म में अनुपम खेर के अलावा अक्षय खन्ना संजय बारू के अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने निर्देशित किया है। फिल्म में बड़े-बड़े दिग्गजों राजनीतिक नेताओं के रोल के लिए देश-विदेश से कलाकारों को इकट्ठा किया है। यह फिल्म लेखक और मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है।