फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परवीन बॉबी की ऐसी हालत देख सकपका गए थे महेश भट्ट

Tue, 04 Apr 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 04 Apr 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt's horrible encounter of Parveen Babi's condition, Parveen Babi Mahesh Bhatt affair
परवीन बॉबी
कहावत है कि सफलता और सुख सभी को एक साथ नसीब नहीं होता। शायद कुछ ऐसा ही था परवीन बॉबी के साथ भी। परवीन को सफलता तो ऐसी मिली जैसी आज तक किसी को नसीब नही हुई लेकिन प्यार और रिश्तों की खोखली नींव ने परवीन बॉबी की जिंदगी को वीरान कर दिया था..इतना वीरान कि वो मानसिक बीमारी का शिकार हो गईं।


महेश भट्ट से लेकर कबीर बेदी तक के साथ परवीन बॉबी का अफेयर रहा। महेश भट्ट के साथ उनका प्यार परवान तो चढ़ा लेकिन मानसिक बीमारी ने उसे भी तोड़ दिया।
Mahesh Bhatt's horrible encounter of Parveen Babi's condition, Parveen Babi Mahesh Bhatt affair
परवीन बॉबी
महेश भट्ट परवीन बॉबी की स्थिति को लेकर काफी परेशान थे। एक तरफ परवीन अपनी इस बीमारी से तिल-तिल मर रहीं थीं तो वहीं दूसरी और महेश भट्ट को उनकी चिंता खाए जा रही थी। लेकिन एक दिन महेश भट्ट ने परवीन बॉबी की जो हालत देखी उससे वो बुरी तरह हिल गए।
Mahesh Bhatt's horrible encounter of Parveen Babi's condition, Parveen Babi Mahesh Bhatt affair
परवीन बॉबी
महेश भट्ट के मुताबिक, 'उस दिन जब मैं परवीन के घर गया तो देखा कि वो एक फिल्मी कॉस्ट्यूम में हाथ में चाकू लिए एक कोने में खड़ीं थीं। वो डर से कांप रहीं थीं। परवीन जानवर की तरह लग रही थी। उससे पहले मैंने उसे कभी ऐसे हाल में नहीं देखा। मुझे देखते ही परवीन बोलीं, 'दरवाजा बंद कर दो महेश। वो हमें मारने आ रहे हैं, जल्दी दरवाजा बंद करो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt's horrible encounter of Parveen Babi's condition, Parveen Babi Mahesh Bhatt affair
परवीन बॉबी
'उन शब्दों के साथ ही परवीन के साथ मेरा रिश्ता, प्यार, सुख-दुख और पाप सब खत्म हो गए। मैं पागलपन और मौत को नजरों से नजरें मिलाकर देख रहा था क्योंकि जिस शख्स से मैं प्यार करता था वो मर चुका था और उसी के साथ ही हमारा रिश्ता भी।'
 
विज्ञापन
Mahesh Bhatt's horrible encounter of Parveen Babi's condition, Parveen Babi Mahesh Bhatt affair
परवीन बॉबी
परवीन बॉबी की बीमारी ऐसे लेवल पर जा चुकी थी जहां ठीक होने के चांस बेहद कम थे। बावजूद इसके महेश भट्ट उनका इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टर्स से करवाने लगे। डॉक्टर्स का कहना था कि उन्हें ठीक करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक देने होंगे। लेकिन महेश भट्ट परवीन को इलेक्ट्रिक शॉक देने के सख्त खिलाफ थे। वे किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं चाहते थे। तमाम इलाज के बावजूद परवीन की ये बीमारी ठीक होने का नाम नहीं ले रही थी..और इस तरह वो जिंदगी भर तड़पती रहीं और आखिर में दर्दनाक अंत मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed