फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: फिल्म 'इमरजेंसी' में पुपुल जयकर का किरदार निभाएंगी महिमा चौधरी, सामने आया पहला लुक

Sat, 20 Aug 2022 02:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 02:55 PM IST
विज्ञापन
Mahima Chaudhry first look unveiled: Kangana Ranaut ropes actress to play role of Pupul Jayakar in Emergency
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' में दिग्गज अभिनेता महिमा चौधरी की एंट्री हो गई है। कंगना ने फिल्म में महिमा का पहला लुक शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म में महिमा, भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका पुपुल जयकर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। बता दें कि पुपुल जयकर, गांधी-नेहरू परिवार की बेहद करीबी, और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दोस्तों में से एक रही थीं।

Mahima Chaudhry first look unveiled: Kangana Ranaut ropes actress to play role of Pupul Jayakar in Emergency
पुपुल जयकर - फोटो : सोशल मीडिया

कौन थी पुपुल जयकर?
जयकर का जन्म 1915 में संयुक्त प्रांत (जिसे बाद में उत्तर प्रदेश के नाम से जाना गया) के इटावा में हुआ था। उनके पिता भारतीय सिविल सेवा में एक उदार बुद्धिजीवी और वरिष्ठ अधिकारी थे। जयकर भारतीय सांस्कृतिक कार्यकर्ता और लेखिका थीं, जिन्हें स्वतंत्रता के बाद के भारत में पारंपरिक और ग्रामीण कला, हथकरघा और हस्तशिल्प के पुनरुद्धार पर उनके काम के लिए जाना जाता था। उनकी सबसे प्रसिद्ध : जे कृष्णमूर्ति: ए बायोग्राफी (1988) और इंदिरा गांधी: एन इंटीमेट बायोग्राफी (1992) हैं। 

Mahima Chaudhry first look unveiled: Kangana Ranaut ropes actress to play role of Pupul Jayakar in Emergency
महिमा चौधरी-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने लिखा..
ट्विटर पर कंगना ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि "महिमा, जयकर का किरदार निभा रही हैं, पुपुल जयकर जिन्होंने आयरन लेडी के जीवन के तमाम उतार-चढ़ावों को करीब से देखा है। वहीं महिमा चौधरी ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म इमरजेंसी में पुपुल जयकर का रोल मिलने को लेकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हैं"। उन्होंने आगे लिखा कि "कंगना रणौत आप सच में प्रतिभाशाली, निडर और बहादुर हैं। मुझे आपके साथ इमरजेंसी पर काम करने पर गर्व है।”

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahima Chaudhry first look unveiled: Kangana Ranaut ropes actress to play role of Pupul Jayakar in Emergency
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य मुख्य कलाकार
बता दें कि फिल्म इमरजेंसी में कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। अनुपम खेर को क्रांतिकारी नेता जेपी नारायण के रूप में देखा जाएगा। वहीं अभिनेता श्रेयस तलपड़े, दिवंगत राजनेता अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed