{"_id":"5a8e2d214f1c1b805a8bb1d6","slug":"mahira-khan-pakistani-actress-bold-video-leak-with-co-artist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ जबरन ऐसा काम करने लगा यह एक्टर, वीडियो LEAK","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ जबरन ऐसा काम करने लगा यह एक्टर, वीडियो LEAK
Thu, 22 Feb 2018 10:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह पहले बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ फोटोज को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। रणवीर और माहिरा दोनों की यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं जिसमें माहिरा सिगरेट पीते नजर आई थीं। इन तस्वीरों को लेकर काफी हंगामा हुआ था और माहिरा को सफाई भी देनी पड़ी थी। उसके बाद BEACH पर माहिरा की बोल्ड ड्रेस ने तहलका मचाया और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 4
माहिरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें उनको एक साथी कलाकार KISS करने की कोशिश कर रहा है और माहिरा उससे अपना पीछा छुड़वाते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि माहिरा हाल ही में लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स का हिस्सा बनीं थी। अवॉर्ड शो में माहिरा खान को फिल्म 'वेरना' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार से नवाजा गया।
3 of 4
माहिरा खान जब अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर पहुंची तो उनके साथी कलाकार जावेद शेख भी मंच पर पहले से मौजूद थे। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि अवॉर्ड लेने के बाद जैसे ही माहिरा आगे आकर जावेद से हाथ मिलाती हैं तो जावेद माहिरा को पकड़कर गाल पर किस करने की कोशिश करते नजर आते हैं। इसके बाद वीडियो में देख सकते हैं कि माहिरा खान, जावेद को इग्नोर करते हुए पुरस्कार लेकर आगे बढ़ जाती हैं। यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पाकिजा ने शेयर किया है। देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में नजर आई थीं और इस फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माहिरा पाकिस्तान की मशहूर हीरोइनों में से एक हैं। माहिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माहिरा के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।