फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Major: फिल्म 'मेजर' की रिलीज को एक साल हुआ पूरा, अदिवि शेष ने संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार से की मुलाकात

Sat, 03 Jun 2023 07:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Jun 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Major: Adivi Sesh spends time with Major Sandeep Unnikrishnan family on first anniversary of film photos viral
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार से मिले अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अदिवि शेष की फिल्म 'मेजर' बीते वर्ष आज के ही दिन रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की पहली एनिवर्सरी है। बता दें कि यह फिल्म शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म की रिलीज को एक वर्ष पूरा होने के खास मौके पर एक्टर अदिवि ने आज संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार से मुलाकात की और पूरा दिन उन्हीं के साथ बिताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Major: Adivi Sesh spends time with Major Sandeep Unnikrishnan family on first anniversary of film photos viral
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार से मिले अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

अदिवि शेष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। एक्टर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने संदीप उन्नीकृष्णन की मां के लिए स्पेशल नोट लिखा है, जो काफी इमोशनल है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'मेजर' की पहली सालगिरह पर आज अम्मा और अंकल से मुलाकात की।'
Housefull 3: 'हाउसफुल 3' को सात साल पूरे, चंकी पांडे-नरगिस ने साझा कीं फिल्म से जुड़ी यादें

Major: Adivi Sesh spends time with Major Sandeep Unnikrishnan family on first anniversary of film photos viral
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार से मिले अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने आगे लिखा, 'अम्मा ने कंधे में दर्द के बावजूद बेहद लजीज खाना बनाया। उनका यह प्यार मेरे लिए सबकुछ है। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने मुझे यह आशीर्वाद दिया है और उन्होंने मुझे इस कदर बदल दिया है, जैसा मैं कभी नहीं जानता था।'

View this post on Instagram

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

विज्ञापन
विज्ञापन
Major: Adivi Sesh spends time with Major Sandeep Unnikrishnan family on first anniversary of film photos viral
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार से मिले अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा अदिवि शेष ने लिखा है, 'फिल्म 'मेजर' मेरी सबसे ज्यादा यादगार फिल्म है। इसके लिए मैं इस फिल्म के प्रोड्यूसर महेश सर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। हमारे शानदार प्रोड्यूसर, निर्देशक, टीम की अथक मेहनत और सितारों की शानदार मेहनत से यह फिल्म तैयार हुई, लेकिन सबसे ज्यादा योगदान दर्शकों का रहा। आपने हमें जो प्यार और सम्मान दिया, वह अपार है। मैं इसके लिए दिल की गहराइयों से आपका शुक्रिया अदा करता हूं। आपके प्रति यह सम्मान हमेशा रहेगा। जय हिंद।'
Shahid Kapoor: पंकज कपूर ने कभी नहीं की शाहिद की मदद, एक्टर बोले- 'नेपो किड' बुलाए जाने पर होती है तकलीफ

विज्ञापन
Major: Adivi Sesh spends time with Major Sandeep Unnikrishnan family on first anniversary of film photos viral
मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के परिवार से मिले अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। अदिवि का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'जो काम रियल हीरो नहीं कर पाते वह काम कभी-कभी अजनबी कर देते हैं। जैसे कि हमारे अदिवि सर ने हमारे मेजर के पेरेट्स को यह खुशी देकर किया है। आपने उनकी जिंदगी खुशियों से भर दी। गर्व है आप पर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सच में बहुत प्यारे इंसान हैं। यही वजह है कि मेजर की मां आपको बेटे की तरह दुलार कर रही हैं।'
Celebs Troll: मंदिर में दर्शन करना इन स्टार्स को पड़ चुका है भारी, एक के तो बुरी तरह पीछे पड़ गए थे ट्रोल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed