फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Major Box Office Collection Day 5: 50 करोड़ी होने वाला है 'मेजर', जानें कहां कितनी हुई कमाई

Wed, 08 Jun 2022 09:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
Major Box Office Collection Day 5 adivi sesh film closer to 50 crore mark world wide
major - फोटो : insta

अभिनेता अदिवि शेष की फिल्म मेजर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली है। 3 जून को ही सिनेमाघरों में सम्राट पृथ्वीराज और विक्रम भी रिलीज हुई थीं, लेकिन फिर भी मेजर दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही है और सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। भले ही देश में इसकी रफ्तार धीमी हो लेकिन फिल्म ने चार दिनों में वर्ल्ड वाइड अच्छा कलेक्शन किया है और अब पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

Major Box Office Collection Day 5 adivi sesh film closer to 50 crore mark world wide
मेजर पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

अगर मेजर के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 50 करोड़ी बनने की कुछ ही दूरी पर है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेजर ने रिलीज से अब तक दुनियाभर में तकरीबन 40.36 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं पांचवे दिन देश में मेजर ने करीब 1.7 करोड़ की कमाई की है। हालांकि यह चौथे दिन के मुकाबले कुछ ही कम है। अदिवि शेष की फिल्म मेजर को देश भर में कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। 

Major Box Office Collection Day 5 adivi sesh film closer to 50 crore mark world wide
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

अदिवि शेष स्टारर और शशि किरण टिक्का द्वारा निर्देशित 'मेजर' मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी थी। फिल्म की कहानी लोगों की भावनाओं को छू रही है। देशभर में मेजर भले ही धीमी गति से कमाई कर रही है, लेकिन उम्मीद है कि इसका कलेक्शन आने वाले दिनों में बढ़ेगा। यह अदिवि शेष के करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major Box Office Collection Day 5 adivi sesh film closer to 50 crore mark world wide
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ल्ड वाइड पहले वीकेंड का कलेक्शन
फिल्म 'मेजर' को देश के साथ ही दुनियाभर के कई देशों में रिलीज किया गया था। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म मेजर ने पहले वीकेंड में ऑस्ट्रेलिया में तकरीबन 124,590 डॉलर, जर्मनी में 2,265 यूरो, यूनाइटेड किंगडम में 52,794 पाउंड, कारोबार किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed