बॉलीवुड में 90 के दशक से लेकर अब तक कई सुपरहिट फिल्में देने वाली शिल्पा शेट्टी आज यानी 8 जून को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच शिल्पा ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए खुद को ही एक महंगा गिफ्ट दे डाला है। उनके इस गिफ्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं इस गिफ्ट के बारे में...
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी का बर्थडे गिफ्ट देखा क्या? यकीन मानिए आंखें फटी रह जाएंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शिल्पा ने हाल ही में खुद को एक आलीशान वैनिटी वैन गिफ्ट की है। यह वैनिटी वैन अत्याधुनिक सुख-सुवाधाओं से लैस है। इस शानदार वैन की अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फोटोज देखकर लोग इस वैनिटी वैन की तुलना आलीशान घर से कर रहे हैं।
शिल्पा शेट्टी की नई वैन में वह सब सुविधाएं मौजूद हैं जो किसी भी आलीशान घर में होती हैं। वायरल तस्वीरों में वैन में एक छोटा सा किचन दिख रहा है। इसके साथ ही वैनिटी में हेयर वॉश स्टेशन भी मौजूद है। फिटनेस को लेकर हमेशा गंभीर रहने वाली शिल्पा के लिए इसमें योग डेक भी है, जिससे वह शूटिंग के बीच में कभी भी योग कर सकती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म निकम्मा में नजर आने वाली हैं। इसमें वह अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने पिछले साल रिलीज हुई हंगामा 2 से 15 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी। यह फिल्म कोरोना महामारी की वजह से ओटीटी पर रिलीज की गई थी। हालांकि यह फिल्म लोगों पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही थी।