फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कतर एयरवेज के सीईओ को कंगना रणौत ने कहा ‘बेवकूफ आदमी’, जानें क्या है वजह

Wed, 08 Jun 2022 09:15 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Jun 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut reaction on spoof video of Qatar airways ceo said Idiot of a man
कंगना रणौत - फोटो : social media

बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' अभिनेत्री कंगना रणौत किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। बीते दिन ही कंगना ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक बयान के चलते बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। अभिनेत्री ने कहा था कि नुपुर को सब मिलकर टारगेट कर रहे हैं। वहीं, अब कंगना रणौत ने कतर एयरवेज के सीईओ अकबर अल बेकर की क्लास लगा दी। कंगना ने कतर एयरबेज के सीईओ को 'बेवकूफ' कह दिया है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं। 

kangana ranaut reaction on spoof video of Qatar airways ceo said Idiot of a man
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर सीईओ अकबर अल बेकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्विटर यूजर वासुदेव का मजाक बना रहे हैं क्योंकि यह यूजर कतर एयरवेज के बायकॉट की मांग कर रहा है। हालांकि, अकबर का यह वीडियो नकली है। इसे एडिट किया गया है। लेकिन कंगना रणौत ने इस वीडियो को असली समझ लिया और इस पर प्रतिक्रिया दे दी। कंगना ने वीडियो का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया और कतर एयरबेज के सीईओ को जमकर खरी खोटी सुनाई।

kangana ranaut reaction on spoof video of Qatar airways ceo said Idiot of a man
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'सभी तथाकथित भारतीय जो एक गरीब आदमी का मजाक उड़ाने वाली इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, वो याद रखें कि यही कारण है कि आप सभी इस अधिक आबादी वाले देश पर एक बड़ा बोझ हैं।' इसके आगे कंगना ने लिखा, 'इस नासमझ और मूर्ख व्यक्ति को एक गरीब आदमी का मजाक उड़ाने में कोई शर्म नहीं है। आप जैसे लोगों के लिए वासुदेव गरीब और महत्वहीन हो सकता है लेकिन उसे भी अपने दुख, दर्द और निराशा को व्यक्त करने का अधिकार है।' हालांकि, अब कंगना ने अपनी यह पोस्ट हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut reaction on spoof video of Qatar airways ceo said Idiot of a man
सीईओ अकबर अल बेकर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था वीडियो में
बता दें कि वायरल वीडियो में यूजर वासुदेव लोगों से कतर एयरवेज के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं, 'कतर ने नुपुर शर्मा के बयान पर अपने यहां भारतीयों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है इसलिए आप कतर एयरलाइंस का बहिष्कार करें।' इस वीडियो के जवाब में ही कतर एयरवेज के सीईओ की झूठी प्रतिक्रिया वाली एक वीडियो बनाया गया, जिसमें इस ट्विटर यूजर का मजाक उड़ाते हुए कहा गया कि कतर एयरवेज के सीईओ अब वासुदेव द्वारा #BycottQatarAirwaysQatar के आह्वान पर अलजजीरा को एक साक्षात्कार देते हुए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed