फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: होश उड़ा देगा सलमान की हत्या की साजिश का सच, लॉरेंस का भाई बोला- वह माफी मांग लें बस...

Wed, 08 Jun 2022 09:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 08 Jun 2022 09:04 PM IST
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi's Brother said if Salman Khan apologizes in the blackbuck hunting case he will be spared Sidhu Moose Wala death
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें सलमान का सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की बात कही गई थी। उसके बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, इस मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के धर्म भाई ने कहा है कि सलमान खान उनका अगला टारगेट हैं। अगर काला हिरण मारने के मामले में सलमान खान माफी मांग लेंगे तो वह उन्हें बख्श देंगे।

Lawrence Bishnoi's Brother said if Salman Khan apologizes in the blackbuck hunting case he will be spared Sidhu Moose Wala death
अभिनेता सलमान खान। - फोटो : Social Media

एक इंटरव्यू के दौरान जब लॉरेंस बिश्नोई के धर्म भाई राजवीर सोपू से सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके अगले टारगेट के बारे में पूछा गया, तो उसने सीधे ही सलमान खान की नाम लिया। राजवीर सोपू ने कहा, ‘सलमान खान ने काला हिरण को मारा है और आज वह सभी केस से बरी हो गया। उसने हिरण मारके बहुत बड़ी गलती की है। हम खुल के कह रहे हैं कि आगे सलमान का काम करेंगे, इसमें कोई चक्कर ही नहीं है।’

Lawrence Bishnoi's Brother said if Salman Khan apologizes in the blackbuck hunting case he will be spared Sidhu Moose Wala death
सलमान खान - फोटो : insta

इसके बाद जब राजवीर सोपू से इंटरव्यू लेने वाले ने कहा कि आप मेरे बेटे जैसे हो, खुद भी जियो और लोगों को भी जीने दो। इस पर राजवीर ने कहा, ‘आपसे वादा सलमान का काम कर देंगे, उसके बाद कोई काम नहीं करेंगे।’ वहीं, उसका कहना था कि सलमान ने कभी अपनी गलती नहीं मानी, बस इंटरव्यू दिया। अगर वह गलती मान लेते, तो तभी माफ कर देते। राजवीर से कहा गया कि अगर सलमान ये देख कर अब माफी मांग लेते हैं तो। इस पर राजवीर का कहना था कि अगर सलमान माफी मांग लेंगे, तो उन्हें बख्श दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi's Brother said if Salman Khan apologizes in the blackbuck hunting case he will be spared Sidhu Moose Wala death
सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दो दिन पहले ही सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। वहीं, चार साल पहले लॉरेंस बिश्नोई ने भी सलमान खान को मारने का एलान किया था। उसने कहा था कि जब भी सलमान जोधपुर में आएंगे, तो उन्हें मार देंगे। लॉरेंस इस समय जेल में है, लेकिन उसे गुर्गे हर जगह हैं। ऐसे में सलमान खान का खतरा बढ़ गया है और मुंबई पुलिस उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed