फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: 'खुदा हाफिज 2' का ट्रेलर आउट और बोमन ईरानी का ओटीटी डेब्यू, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Wed, 08 Jun 2022 08:28 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Jun 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Khuda Hafiz Chapter 2 trailer out Twitter Raj Kundra back shilpa shetty Janhit Mien Jaari Review Nayanthara Vignesh Wedding read 10 news from the entertainment world
विद्युत जामवाल, बोमन ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

आज यानी बुधवार को मनोरंजन जगत में काफी कुछ हुआ। फैंस विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज इस फिल्म का ट्रेलर आ गया है। दूसरी तरफ, नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी' भी रिलीज हो गई है। इसके अलावा भी मनोरंजन जगत के सेलेब्स की काफी खबरें सामने आई हैं। आइए आपको सिनेमा की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।  

Filmy Wrap: Khuda Hafiz Chapter 2 trailer out Twitter Raj Kundra back shilpa shetty Janhit Mien Jaari Review Nayanthara Vignesh Wedding read 10 news from the entertainment world
खुदा हाफिज 2 - फोटो : Instagram
शिवालिका ओबेरॉय और विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' का ट्रेलर आउट हो गया है। इसमें विद्युत जामवाल और शिवालिका का अलग अंदाज नजर आया है। ट्रेलर में दोनों एक बच्ची को गोद लेते हैं, जिसका अपहरण कर लिया जाता है। बता दें कि 'खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा' विद्युत जामवाल की 2020 की फिल्म 'खुदा हाफिज' का सीक्वल है, जो डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

Khuda Haafiz Chapter II: 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' का ट्रेलर आउट, इस दिन रिलीज होगी विद्युत जामवाल की फिल्म
 
Filmy Wrap: Khuda Hafiz Chapter 2 trailer out Twitter Raj Kundra back shilpa shetty Janhit Mien Jaari Review Nayanthara Vignesh Wedding read 10 news from the entertainment world
राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बुधवार को 47 साल की हो गईं। जन्मदिन के मौके पर उनके पति राज कुंद्रा ने ट्विटर पर वापसी कर ली है। उन्होंने अपना सबसे पहला ट्वीट पत्नी शिल्पा शेट्टी के लिए किया है। राज ने एक मस्ती भरी तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस को अपना 'सोलमेट' बताया है। फोटो शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे माय सोलमेट। ढेर सारा प्यार। कामना है कि आप जो हैं, वह हमेशा बनी रहें। दुनिया को अपनी उदारता से सरप्राइज करती रहें। यह तस्वीर मुझे बहुत पसंद है...यह आपके गाने को दर्शाती है...किलर किलर किलर लगदी।'


Raj Kundra: शिल्पा के जन्मदिन पर राज कुंद्रा ने की ट्विटर पर वापसी, पत्नी के साथ फोटो शेयर कर लिखा रोमांटिक पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Khuda Hafiz Chapter 2 trailer out Twitter Raj Kundra back shilpa shetty Janhit Mien Jaari Review Nayanthara Vignesh Wedding read 10 news from the entertainment world

हिंदी सिनेमा में कोई नई फिल्म कंपनी खुले। कंपनी खोलने वालों की बड़े बड़े सितारों से सीधी पहचान हो। हर सितारा कंपनी के साथ काम करने को तैयार भी दिखे लेकिन कंपनी फिल्म बनाए कामयाबी की तरफ आगे बढ़ रही एक अभिनेत्री, तमाम नए कलाकारों और ढेर सारे चरित्र अभिनेताओं के साथ, तो उसकी हौसला अफजाई की जानी चाहिए। विनोद भानुशाली कई दशकों तक टी सीरीज जैसी म्यूजिक और फिल्म कंपनी की साज संभाल के बाद अपने बूते सिनेमा में नया कदम बढ़ा रहे हैं। उनकी बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म ‘जनहित में जारी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। अपनी फिल्म की कहानी पर उन्हें पक्का भरोसा है। ये कहानी और ये फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके तो वह फिल्म को पहले दिन सौ रुपये में दिखाने की भी बड़ी पहल कर रहे हैं। इन दो वजहों से ही विनोद ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वह अपनी फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं। फिल्म ‘जनहित में जारी’ पहले सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के कथ्य को लेकर उनका भरोसा इतना रहा कि फिल्म अब पहले बड़े परदे पर रिलीज हो रही है।

Janhit Mien Jaari Review: नई कहानी पर बना नए जमाने का नया सिनेमा, ऋषिकेश मुखर्जी की याद बार बार आएगी

विज्ञापन
Filmy Wrap: Khuda Hafiz Chapter 2 trailer out Twitter Raj Kundra back shilpa shetty Janhit Mien Jaari Review Nayanthara Vignesh Wedding read 10 news from the entertainment world
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में 'सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल' करने की बात कही गई थी। पत्र मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सलमान की सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया है। बता दें कि इस वक्त अभिनेता, हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (जिसका नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है) की शूटिंग में व्यस्त हैं।
 

Salman Khan Security: 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर बढ़ी सुरक्षा, ऐसे रखा जा रहा है भाईजान का ख्याल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed