फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट पर लवबर्ड की तरह घूमते नजर आए विराट-अनुष्का, फैंस ने पूछा- वामिका कहां है?

Wed, 08 Jun 2022 08:11 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Jun 2022 08:11 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Spotted hand in hand at mumbai airport
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के सबसे क्यूट और क्लासी कपल्स में से एक हैं। अपने-अपने क्षेत्र में सफल दोनों हस्तियां फैंस को कपल गोल्स देती नजर आती हैं। दोनों एक साथ बहुत खुश रहते हैं और एक-दूसरे से बहुत प्यार भी करते हैं। दोनों सेलिब्रिटीज अक्सर काम से समय निकालकर साथ में वक्त बिताते हुए स्पॉट किए जाते हैं, जिसे देख उनके फैंस बहुत खुश होते हैं। आज विराट और अनुष्का को फिर एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Anushka Sharma Virat Kohli Spotted hand in hand at mumbai airport
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे विराट-अनुष्का 
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग का अंदाजा यह देखकर लगाया जा सकता है कि उनकी हर छोटी से छोटी बात वायरल हो जाती है। उनकी तस्वीरें और वीडियो को देखने के लिए उनके फैंस हमेशा काफी उत्साहित रहते हैं। दोनों को बुधवार सुबह एक-दूसरे का हाथ थामे मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे और उन्होंने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। उसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Anushka Sharma Virat Kohli Spotted hand in hand at mumbai airport
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कैजुअल अंदाज में आए नजर 
वायरल होती तस्वीरों और वीडियो में, जहां एक तरफ अनुष्का शर्मा को हरे रंग की बैगी शर्ट और ब्लू डेनिम शॉर्ट स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। पोनी बांधे, सफेद स्टड पहने अनुष्का बहुत क्यूट लग रही हैं। अभिनेत्री ने अपने लुक को सफेद स्पोर्ट्स शूज के साथ कंप्लीट किया। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने बेबी पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने वाइट पैंट के साथ पेयर किया। दोनों ने एक-साथ मुस्कुराते हुए कई पोज दिए। विराट और अनुष्का का यह कैजुअल लुक देखकर उनके फैंस खुशी से पागल हो रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा,'नजर न लगे।' दूसरे ने लिखा, "बेस्ट कपल।" जहां सभी फैंस अनुष्का और विराट की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ फैन्स ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से बेटी वामिका के बारे में भी पूछा। एक फैन ने उनसे पूछते हुए लिखा,"बेटी कहां है?"

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Virat Kohli Spotted hand in hand at mumbai airport
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म में आएंगी नजर
इस बीच, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रूप में जल्द फिल्म में नजर आएंगी। अनुष्का इन दिनों 'चकड़ा एक्सप्रेस' के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। अभिनेत्री ने पिछले दिनों अपने प्रैक्टिस सेशन की झलक लोगों को दिखाई थी। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed