फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bold Actress: पर्दे पर बोल्ड अवतार भी नहीं दिला सका बॉलीवुड में नाम, गुमनामी का जीवन बिता रहीं ये अभिनेत्रियां

Wed, 08 Jun 2022 08:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Jun 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Bold Actress: Mallika Sherawat to Sharlyn Chopra actress who had Flop career in Industry despite being exposed on screen
शर्लिन चोपड़ा, मल्लिका शेरावत, उदिता गोस्वामी - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपने एक से बढ़कर एक हसीनाएं देखी होंगी। हर किसी को फिल्मों में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बहुत से पापड़ बेलने पड़ते हैं और बोल्ड सीन्स इन्हीं का एक हिस्सा है। जहां कुछ अभिनेत्री अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए लोगों बीच पॉपुलर हैं, वहीं कुछ अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में अपनी दिलकश अदाएं दिखाने के लिए जमकर बोल्ड सीन दिए। लेकिन, इतना सब करने के बाद भी कुछ हसीनाओं का नसीब बॉलीवुड में नहीं चमक पाया और वह धीरे-धीरे फिल्मों से गायब हो गईं। जिसका नतीजा यह हुआ कि बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बना पाईं। इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत से लेकर उदिता गोस्वामी और शर्लिन चोपड़ा जैसी हीरोइनों का नाम शामिल है। यहां देखिए ऐसी अभिनेत्रियों की पूरी लिस्ट, जो कैमरे के सामने अपने को एक्सपोज करने के बाद भी नाकाम रहीं।


 

Bold Actress: Mallika Sherawat to Sharlyn Chopra actress who had Flop career in Industry despite being exposed on screen
मल्लिका शेरावत - फोटो : social media

मल्लिका शेरावत
साल 2022 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मल्लिका शेरावत को साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' से फेम मिला था। इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में काम करने के बाद वह सभी के बीच पॉपुलर हो गई थीं। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए थे। लेकिन, इसके बाद उन्हें इसी तरह के रोल्स के लिए अप्रोच किया जाने लगा था। कुछ और फिल्मों में करने के बाद वो बॉलीवुड से लगभग गायब हो गईं और आज पूरी तरह इंडस्ट्री से उनका बोरिया बिस्तर उठ चुका है।

Bold Actress: Mallika Sherawat to Sharlyn Chopra actress who had Flop career in Industry despite being exposed on screen
उदिता गोस्वामी - फोटो : Instagram

उदिता गोस्वामी

मल्लिका की तरह ही उदिता गोस्वामी ने भी इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जहर' और 'अकसर' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उन्हें शो पीस की तरह से यूज किया गया था। इनके अलावा वह हिमेश रेशमिया के प्रसिद्ध गाने 'झलक दिखलाजा' में भी दिखाई दी थीं। लेकिन, इन गिनी-चुनी फिल्मों में काम करने के बाद आज उनका कहीं अता-पता नहीं है। वह कहीं गुम हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bold Actress: Mallika Sherawat to Sharlyn Chopra actress who had Flop career in Industry despite being exposed on screen
कोइना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कोइना मित्रा

फिल्म 'मुसाफिर' के मशहूर 'साकी साकी' गाने में एक्ट्रेस कोइना मित्रा ने धमाल मचा दिया था। गाने में उनका दिलकश अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद वह भी गाने की तरह मशहूर हो गई थीं। लेकिन इतनी प्रसिद्धि पाने के बाद भी अब वह गायब हैं। आखिरी बार कोइना को रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में देखा गया था।
विज्ञापन
Bold Actress: Mallika Sherawat to Sharlyn Chopra actress who had Flop career in Industry despite being exposed on screen
गीता बसरा - फोटो : santa banta

गीता बसरा

बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी के संग फिल्म 'द ट्रेन' में रोमांस फरमा चुकीं गीता बसरा को आज सभी लोग जानते हैं। लेकिन उनके करियर और प्रसिद्धि की वजह से नहीं, बल्कि क्रिकेटर हरभजन सिंह की वजह से। दरअसल, इमरान के साथ अपना बोल्ड अंदाज दर्शकों को दिखाने के बावजूद भी गीता बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाई और फिल्मों से दूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी कर ली और आज सब लोग उन्हें उनकी पत्नी के रूप में ही जानते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed