फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lust Stories 2: लस्ट स्टोरीज के दूसरे भाग में नजर आएंगी मृणाल ठाकुर! मेकर्स ने किया एक्ट्रेस को अप्रोच

Mon, 18 Jul 2022 09:09 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, राधिका आप्टे, एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म लस्ट स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में कई बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए थे, जो काफी वायरल भी हुए थे।

विज्ञापन
Makers approaches actress Mrunal Thakur for film lust stories 2
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, राधिका आप्टे, एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म लस्ट स्टोरी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में कई बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए थे, जो काफी वायरल भी हुए थे। इस फिल्म को मिली लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स इसके दूसरे भाग की तैयारी में जुटे हुए हैं। बीते कई समय से लस्ट स्टोरीज 2 लेकर चर्चा बनी हुई है। इसी बीच अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के दूसरे भाग में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आ सकती हैं। 

 

Makers approaches actress Mrunal Thakur for film lust stories 2
मृणाल ठाकुर - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के दूसरे भाग के लिए मेकर्स ने अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को अप्रोच किया है। नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ पर काम जारी है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर बाल्की ने एंथोलॉजी के अपने हिस्से को टाइटल देने के लिए मृणाल ठाकुर को साइन किया है। एक करीबी सूत्र की मानें सभी चीजें कंफर्म हो गई हैं। यह एक अनोखी स्क्रिप्ट है, जिस पर साथ काम करने के लिए मृणाल और बाल्की काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल वे फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के लास्ट सीक्वेंस को शूट कर रहे हैं। 

Makers approaches actress Mrunal Thakur for film lust stories 2
लस्ट स्टोरीज - फोटो : ट्विटर

सूत्र ने आगे यह भी बताया कि इस बारे में जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जानी चाहिए।’ बता दें कि साल 2013 में बॉम्बे टॉकीज के साथ शुरू हुई एंथोलॉजी सीरीज में लस्ट स्टोरीज दूसरी थी। साल 2018 की यह फिल्म चार छोटे हिस्सों में बंटी थी। लस्ट स्टोरीज के पहले भाग को 47वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में दो पार्ट्स में नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, राधिका आप्टे, आकाश थोसर, भूमि पेडनेकर, नील भूपालम, मनीषा कोइराला, संजय कपूर सहित कई कलाकार नजर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makers approaches actress Mrunal Thakur for film lust stories 2
मृणाल ठाकुर, सलमान दलकीर, फिल्म सीता रामम - फोटो : insta
वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल जल्द ही हनु राघवपुडी की फिल्म ‘सीता रामम’ और राजा मेनन की फिल्म ‘पिप्पा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा हाल ही में आर बाल्की ने अपनी फिल्म ‘घूमर’ की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर, शबाना आजमी, अंगद बेदी और शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर दिखाई देंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed