सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Filmy Wrap: सामने आई ब्रह्मास्त्र 2 की कहानी और सुष के नए रिश्ते पर विक्रम भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 18 Jul 2022 08:28 PM IST
सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर 'शिव' और आलिया 'ईशा' के किरदार में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
Filmy Wrap: Vikram Bhatt breaks silence on sushmita lalit affairs and story of Brahmastra part 2 revealed read 10 news from the entertainment world
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में रोजाना कुछ न कुछ नया होता ही रहता है। ऐसे में दिनभर हुई इन हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी बेताब रहते हैं। सिनेमा जगत में हर दिन कुछ ना कुछ अपडेट आता ही रहता है। आज भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही कई खबरें सामने आईं। एक ओर जहां ब्रह्मास्त्र के दूसरे भाग में दीपिका पादुकोण की एंट्री हुई तो वहीं सुष्मिता के नए रिश्ते पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड विक्रम भट्ट की प्रतिक्रिया भी सामने आई। फिल्मी दुनिया की इन्हीं खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़ें मनोरंजन जगत की आज की 10 बड़ी खबरें।

Trending Videos
Filmy Wrap: Vikram Bhatt breaks silence on sushmita lalit affairs and story of Brahmastra part 2 revealed read 10 news from the entertainment world
ब्रह्मास्त्र में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है, जिसमें रणबीर कपूर 'शिव' और आलिया 'ईशा' के किरदार में दिखाई देंगी। अयान मुखर्जी की यह फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी और अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें फिल्म के दूसरे पार्ट से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दावा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण की एंट्री होगी।

Brahmastra: सामने आई ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे भाग की कहानी, दीपिका पादुकोण निभाएंगी ये दमदार किरदार

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Vikram Bhatt breaks silence on sushmita lalit affairs and story of Brahmastra part 2 revealed read 10 news from the entertainment world
Madhubala - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं मधुबाला की जिंदगी की कहानी जल्दी ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। दरअसल उनकी बायोपिक बनाने का फैसला किया गया है। जिसके लिए मधुबाला की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर इसको आगे बढ़ाएंगी। अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए मशहूर अदाकारा मधुबाला का जीवन काफी उतार- चढ़ाव भरा रहा था। ऐसे में अब उनके जीवन से जुड़े हर किस्से को फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अभिनेत्री की बहन माधुरी ब्रिज भूषण ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्र के साथ हाथ भी मिलाया है। 

Madhubala: पर्दे पर जल्द दिखेगी मधुबाला की कहानी, अभिनेत्री की बहन ने शक्तिमान के प्रोड्यूसर्स के साथ मिलाया हाथ
Filmy Wrap: Vikram Bhatt breaks silence on sushmita lalit affairs and story of Brahmastra part 2 revealed read 10 news from the entertainment world
पूजा सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में मॉडल और अभिनेत्रियों की आत्महत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों में कई मॉडल ने मौत को गले लगाया है और अब एक और मॉडल की आत्महत्या की खबर सामने आई है। कोलकाता की मशहूर मॉडल पूजा सरकार ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, पूजा 21 साल की थीं और कोलकाता में काफी मशहूर थीं। 

Puja Sarkar Death: दोस्त से मुलाकात, आधी रात बॉयफ्रेंड का फोन; ऐसा क्या हुआ कि पंखे से लटक गईं 21 साल की मॉडल
विज्ञापन
Filmy Wrap: Vikram Bhatt breaks silence on sushmita lalit affairs and story of Brahmastra part 2 revealed read 10 news from the entertainment world
यशवंत सिन्हा-अशोक पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
देश में राष्ट्रपति चुनाव आज संपन्न हो गए हैं। राष्ट्रपति पद के लिए एक तरफ एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं और दूसरी तरफ विपक्ष के यशवंत सिन्हा। इस बीच यशवंत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर खुद को वोट देने के लिए अपील की थी। इस पर हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें घेर लिया और तंज कसते हुए बड़ी बात कह दी है। 

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा ने की वोट की अपील तो फिल्ममेकर ने कसा तंज, कहा- 'कोई नहीं देगा'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed