{"_id":"62977b711cdade231801eeac","slug":"makers-of-samrat-prithviraj-get-relief-from-delhi-high-court-film-will-be-released-on-3-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' के मेकर्स को मिली दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, तय समय पर रिलीज हो सकेगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' के मेकर्स को मिली दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, तय समय पर रिलीज हो सकेगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का 3 जून को रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस फिल्म को लेकर दायर की गई याचिका का निपटारा कर दिया। याचिका में दावा किया गया था कि फिल्म में पृथ्वीराज को राजपूत राजा की तरह चित्रित किया गया है जबकि वह गुर्जर थे। इसके बाद हाई कोर्ट में यशराज फिल्म्स की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत में स्पष्ट किया कि फिल्म पूरी तरह से तटस्थ है और इसमें किसी भी जाति का जिक्र नहीं है। इसके बाद जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस सचिन दत्ता की खंडपीठ ने इस मामले को बंद कर दिया।
2 of 4
सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि यह याचिका गुर्जर समाज सर्व संगठन सभा एकता सामान्य समिति ने अधिवक्ता राकेश कुमार के माध्यम से दायर की थी। इसमें दावा किया गया था कि अक्षय कुमार की यह फिल्म पृथ्वीराज रासो की पुस्तक पर आधारित है, जो प्रसिद्ध भारतीय कवि चंदबरदाई की रचना है। वकील ने दावा किया था कि किताब में ही पृथ्वीराज चौहान को एक गुर्जर योद्धा के रूप में संदर्भित किया गया है और इसलिए उन्हें फिल्म में एक राजपूत राजा के रूप में फिल्म में दिखाना गलत है। कोर्ट में उन्होंने विकिपीडिया के पेज सहित कुछ आर्टिकल का भी हवाला दिया, जिनमें कथित तौर पर फिल्म के निर्माताओं द्वारा सम्राट पृथ्वीराज को राजपूत राजा की तरह प्रचारित किया गया था।
3 of 4
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि सेंसर बोर्ड और यशराज के वकील ने कोर्ट को बताया कि फिल्म में शासक को राजपूत या गुर्जर के रूप में चित्रित नहीं किया गया है। यशराज के वकील ने बताया कि पृथ्वीराज चौहान को राजपूत राजा बताने वाले लेख उनके द्वारा पोस्ट नहीं किए गए हैं। प्रोडक्शन हाउस ने केवल फिल्म के पोस्टर का निर्माण और प्रसार किया है, जो उन्हें राजपूत या गुर्जर के रूप में वर्णित नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर, कोर्ट ने यशराज के वकीलों से पूछा कि उन्हें यह स्पष्ट करने के लिए एक बयान जारी करने का निर्देश क्यों नहीं दिया जाना चाहिए कि पृथ्वीराज चौहान राजपूत राजा नहीं थे? इस पर यशराज फिल्म्स के वकील ने जवाब दिया कि प्रोडक्शन हाउस इसे एक भारतीय फिल्म के रूप में दिखाना चाहता है। अदालत में वकील के इस बयान के बाद इस केस को दो जजों की बेंच ने बंद कर दिया। गौरतलब है कि पृथ्वीराज चौहान इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।