सब्सक्राइब करें

ऋतिक की अगली फिल्म के लिए लंबी हो रही कतार, इन निर्माताओं की विश लिस्ट में शामिल हैं डुग्गू

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 06 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
makers wants to cast Hrithik Roshan in The Burning Train Satte Pe Satta Vikram Vedha Ramayan
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिंदी सिनेमा के हैंडसम अभिनेता ऋतिक रोशन की मांग फिल्म 'सुपर 30' और 'वार' के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बढ़ गई है। आलम ये है कि ज्यादातर निर्माता और निर्देशक की पहली पसंद ऋतिक रोशन बन रहे हैं। हर बड़ा निर्देशक या निर्माता अपनी महात्वाकांक्षी फिल्मों में उन्हें लेने के लिए कोशिश कर रहा है, और हर कोशिश इंडस्ट्री में एक नया शिगूफा बनकर हवा में तैर रही है। ऋतिक अमर उजाला से अपनी पिछली बात में ये तो कह चुके हैं कि उनके पास दो तीन स्क्रिप्ट्स पढ़ने को हैं, पर नई फिल्म वह जब भी करने का फैसला करेंगे तो इसका एलान जरूर करेंगे। ऋतिक का ये एलान जल्द हो, ऐसी उम्मीद उनके प्रशंसकों को अरसे से है, अभी हम आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनसे ऋतिक का नाम फिल्म वॉर की कामयाबी के बाद से जुड़ता रहा है।

Trending Videos
makers wants to cast Hrithik Roshan in The Burning Train Satte Pe Satta Vikram Vedha Ramayan
द बर्निंग ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

द बर्निंग ट्रेन
मशहूर निर्माता बी आर चोपड़ा और निर्देशक रवि चोपड़ा की इस फ्लॉप फिल्म का रीमेक लंबे अरसे से हवा में तैर रहा है। कभी प्रोड्यूसर नंबर वन रहे वाशू भगनानी के बेटे जैकी एक्टिंग में फ्लॉप होने के बाद अब प्रोड्यूसर बनने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं। उनकी दोस्ती रवि चोपड़ा के बेटे जूनो से है और दोनों मिलकर फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' में मौजूदा दौर के सारे सितारों की बारात सजाना चाहते हैं। ओरीजनल फिल्म में धर्मेंद्र, जीतेन्द्र, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, परवीन बॉबी और नीतू सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में किस रोल के लिए ऋतिक रोशन का नाम सामने आया है ये तो पता नहीं लेकिन फिल्म को गर्म करने के लिए ऋतिक रोशन का नाम इसके बेबी प्रोड्यूसर्स की तरफ से खूब उछाला जा रहा है। ऋतिक की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
makers wants to cast Hrithik Roshan in The Burning Train Satte Pe Satta Vikram Vedha Ramayan
Satte Pe Satta - फोटो : file photo

सत्ते पे सत्ता
पिछले साल की शुरुआत में ही निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने और निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी ने साथ मिलकर एक फिल्म की घोषणा की थी। बाद में पता चला कि वे साल 1982 में आई महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का रीमेक बनाने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए शुरुआत में ही ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा को लॉक कर लिया था, लेकिन यह फिल्म कॉपीराइट के लफड़े में फंसी रही। बाद में ऋतिक रोशन भी इस फिल्म से यह कहकर निकल गए कि फिल्म की पटकथा उनके किरदार के साथ न्याय नहीं करती। इसके बाद ये फिल्म दबंग अभिनेता सलमान खान, किंग खान शाहरुख, खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और मेगास्टार अजय देवगन जैसे ए लिस्टर अभिनेताओं ने भी नकार दी।

makers wants to cast Hrithik Roshan in The Burning Train Satte Pe Satta Vikram Vedha Ramayan
Nitesh Tiwari - फोटो : file photo

रामायण
दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों के निर्देशक और लेखक नितेश तिवारी ने पिछले साल हिन्दू पौराणिक कथाओं पर आधारित 'रामायण' को तीन भागों में बड़े पर्दे पर फिल्माने का फैसला किया था। तब से वे इसकी पटकथा पर काम कर रहे हैं। कुछ ही समय पहले सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि नितेश ने फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार ऋतिक रोशन को ऑफर किया है। साथ ही वे माता सीता के रूप में दीपिका पादुकोण को देखना चाहते हैं। हालांकि एक इंटरव्यू में नितेश ने इस खबर का खुद ही खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। कोरोना के इस दौर में वे फिलहाल घर बैठकर अपनी पटकथा पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
makers wants to cast Hrithik Roshan in The Burning Train Satte Pe Satta Vikram Vedha Ramayan
विक्रम वेधा - फोटो : Movie Poster

विक्रम वेद
वर्ष 2017 में आई आर माधवन और विजय सेतुपति की फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक 'विक्रम वेद' के लिए रिलाएंस एंटरटेनमेंट ने अधिकार खरीदे थे। तब से ही इस फिल्म के मुख्यों किरदारों को लेकर निर्माताओं में मंथन जारी है। सबसे पहले नाम मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और शाहरुख खान आया था। आमिर को तो अपना किरदार और पटकथा पसंद आई थी लेकिन शाहरुख की तरफ से कुछ प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। कुछ समय बाद शाहरुख के साथ ऋतिक रोशन के नाम की चर्चाएं हुईं। अंत में खबर ऋतिक और आमिर पर आकर ठहर गईं। मुंबई पुलिस के सालाना जलसे उमंग 2020 के दौरान ऋतिक ने परदे पर खाकी पहनने की अपनी मंशा भी जाहिर की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed