{"_id":"5b4dd5da4f1c1b39748b555a","slug":"making-of-satyameva-jayate-song-dilbar-nora-fatehi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दिलबर' गाने का मेकिंग वीडियो आया सामने, वीडियो में देखिए कितना मुश्किल था इसे शूट करना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दिलबर' गाने का मेकिंग वीडियो आया सामने, वीडियो में देखिए कितना मुश्किल था इसे शूट करना
बिग बॉस सीजन 9 की कंटेस्टेंट रहीं नोरा फतेही इन दिनों अपने बैले डांस को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' पर बैले डांस कर धूम मचा दी है। अब इस सुपरहिट गाने का मेकिंग वीडियो सामने आया है।
2 of 4
मेकर्स ने जो वीडियो जारी किया है उससे आप अंदाजा लगा सकेंगे कि आखिर इस गाने को शूट करने में कितना पसीना बहाना पड़ा था। वीडियो में दिख रहा है कि नोरा ने इस गाने को यादगार बनाने के लिए न केवल अपनी बेली डांसिंग के शानदार मूव्स दिखाए, बल्कि उन्होंने इस गाने को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत कोशिश की है।
3 of 4
प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने बताया है कि उन्होंने पहले से ही सोच रखा था कि वो 'दिलबर दिलबर' को जरुर रीक्रिएट करेंगे। वहीं फिल्म के एक्टर जॉन ने कहा, 'मैं ओरिजिनल से ज्यादा रीमेक को महत्ता देता हूं. मैं इसे काफी इन्जॉय कर रहा हूं।' बता दें इस डांस के बाद से हर तरफ नोरा की ही चर्चा है। नोरा के डांस को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि देखते ही देखते 'दिलबर' गाना यू्-ट्यूब चार्ट के बिलबोर्ड पर तीसरे नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इस गाने के बाद नोरा की किस्मत भी खुल गई है। खबर आई थी कि नोरा सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'भारत' में आइटम नंबर करने वाली हैं।बता दें दिलबर गाने को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया है। इस रीमेक गाने में स्पेशल नंबर के लिए मशहूर डांसर नोरा फतेही अपने बेली डांस के जरिए जॉन अब्राहम को रिझाते हुए नजर आ रही हैं। रीमेक सॉन्ग को बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और तनिष्क बागची ने गाया है। लोगों को यह गाना काफी पसंद आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।