{"_id":"5d6e1aa18ebc3e93d02837bc","slug":"malaika-arora-and-arjun-kapoor-share-same-photo-from-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर ने ये फोटो शेयर कर पहली बार मलाइका के लिए लिखा, 'दो दिल मिल रहे हैं मगर...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर ने ये फोटो शेयर कर पहली बार मलाइका के लिए लिखा, 'दो दिल मिल रहे हैं मगर...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुटि्टयां मना रहे हैं । साथ ही कई दिनों से दोनों एक जैसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं । हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी अपडेट की । दोनों एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते नजर आए ।
Trending Videos
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
अर्जुन ने जो फोटो शेयर की है उसमें दो दिल (हार्ट) नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा, 'दो दिल मिल रहे है मगर...'। अर्जुन की इस तस्वीर से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
वहीं मलाइका ने मोजार्ट कैफे से अपनी एक फोटो शेयर की थी । फिर अर्जुन ने भी उसी जगह खड़े होकर अपनी एक फोटो क्लिक करवाई, जिसे बाद में शेयर भी किया।मलाइका की इस फोटो पर अर्जुन कपूर के चाचा और एक्टर संजय कपूर ने कमेंट कर लिखा, 'तुम्हारा इन- हाउस फोटोग्राफर अच्छा काम कर रहा है।'
अर्जुन ने फूलों के बीच खड़े होकर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'फूलों का तारों का...' । इसके बाद मलाइका भी एक फोटो में फूलों के बीच खड़ी नजर आईं । इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मुझे लगता है कि मैं खो गई हूं, अपने ख्यालों में...'
विज्ञापन
5 of 5
arjun kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि अर्जुन ने अपने 34वें बर्थडे पर मलाइका के साथ रिलेशन को कंफर्म कर दिया था । इसमें अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे । मलाइका ने इस तस्वीर को शेयर कर अर्जुन को बर्थडे विश किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।