सब्सक्राइब करें

Malaika-Arjun: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, केमिस्ट्री से जीता फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Nov 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
malaika arora and boyfriend arjun kapoor enjoying dinner date couple photos and videos getting viral
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पावर कपल बन चुके हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। मलाइका-अर्जुन भी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। बीती रात भी दोनों एक साथ समय बिताते हुए नजर आए। शनिवार की रात मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर निकलीं। इस मौके पर अर्जुन अपनी लेडीलव को पैपराजी से प्रोटेक्ट करते नजर आए। 

Trending Videos
malaika arora and boyfriend arjun kapoor enjoying dinner date couple photos and videos getting viral
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन के कई सारे वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे हैं। इस दौरान दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। मलाइका ने ब्लैक कलर के डीप नेक टॉप के साथ ब्लैक ओवरसाइज्ड ब्लेजर और लेदर पैंट को कैरी किया है। इसके साथ अभिनेत्री ने न्यूड मेकअप और खुले बालों से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, दूसरी ओर अर्जुन भी ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम दिखे।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: शो में अर्चना गौतम की वापसी होने पर खुशी से झूम उठीं प्रियंका-सौंदर्या, बाकी घरवालों के उड़े होश

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora and boyfriend arjun kapoor enjoying dinner date couple photos and videos getting viral
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : Arjun Kapoor/Instagram

फैंस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। दोनों से कई बार यह सवाल किया गया है कि वह शादी कब कर रहे हैं। इसी बीच, बीते दिनों, मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा था, 'मैंने हां कह दिया।' सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आग की तरह वायरल हो गया। माना जा रहा था कि मलाइका ने अर्जुन को शादी के लिए 'हां' कहा है। लेकिन ऐसा नहीं था। मलाइका ने यह पोस्ट अपने अपकमिंग शो के लिए किया था। 

यह भी पढ़ें:- Mulraj Rajda: लेखक, निर्देशक और अभिनेता थे मूलराज राजदा, मां सीता के पिता जनक के किरदार के लिए मिली थी ख्याति

malaika arora and boyfriend arjun kapoor enjoying dinner date couple photos and videos getting viral
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं और दोनों अपने इसी ऐज गैप की वजह से काफी ट्रोल हो चुके हैं। लोगों ने दोनों को खूब खरी खोटी सुनाई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मलाइका और अर्जुन ने लोगों की बातों के खुलकर सामना किया और जरूरत पड़ने पर जवाब भी दिया। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed