फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: मां बनीं आलिया-बिपाशा और शाहरुख पर सात लाख का जुर्माना, पढ़ें बीते हफ्ते की 10 खबरें

Sun, 13 Nov 2022 09:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Nov 2022 09:03 AM IST
विज्ञापन
Weekly Wrap Alia Bipasha Basu welcome first baby Shahrukh Khan fined by custom read entertainment news
आलिया भट्ट, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में आए दिन कोई न कोई हलचल होती रहती है। किसी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आता है, तो सितारों से जुड़ी जानकारी भी पता चलती है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। इस हफ्ते भी बहुत कुछ देखने को मिला। वीकली रैप के जरिए हम आपको इस हफ्ते की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...

Weekly Wrap Alia Bipasha Basu welcome first baby Shahrukh Khan fined by custom read entertainment news
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक गुड न्यूज सामने आई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी माता-पिता बन गए हैं। हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया है। बिपाशा 46 साल की उम्र में मां बनी हैं। बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर सिनेमा जगत के पावर कपल हैं और अब फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दे रहे हैं।

Bipasha Basu Baby: बिपाशा-करण सिंह के आंगन में आई 'लाडली', शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

Weekly Wrap Alia Bipasha Basu welcome first baby Shahrukh Khan fined by custom read entertainment news
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर कस्टम ने सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मीडिया हाउस को एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात जब शाहरुख खान शारजाह से वापस आ रहे थे, तब मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम ने उन्हें तकरीबन एक घंटे के लिए रोक लिया।

कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Wrap Alia Bipasha Basu welcome first baby Shahrukh Khan fined by custom read entertainment news
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी - फोटो : Social media

टेलीविजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, सिद्धांत का निधन वर्कआउट करते समय हुआ है। अभिनेता महज 46 साल के थे और इंडस्ट्री में अच्छा काम कर रहे थे। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का यूं अचानक जाना टीवी जगत के लिए हैरान कर देने वाली खबर है। यह लंबे समय से इस इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे और कई कलाकारों के साथ उनका संबंध अच्छा था।
 
Siddhant Veer Suryavanshi: वर्कआउट के दौरान सिद्धांत सूर्यवंशी का हुआ निधन, टीवी इंडस्ट्री में दौड़ी

विज्ञापन
Weekly Wrap Alia Bipasha Basu welcome first baby Shahrukh Khan fined by custom read entertainment news
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अक्षरा का नाम विवादों में भी कई बार आया है और अब पटना पुलिस ने अक्षरा को फरार घोषित कर दिया है। जी हां, अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन इसकी वजह क्या है? आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं। 

क्या फरार हैं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह? घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया पोस्टर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed