{"_id":"5c73a60bbdec2273ac45f4dd","slug":"malaika-arora-arjun-kapoor-going-switzerland-to-attend-akash-ambani-pre-wedding-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए अर्जुन संग रवाना हुईं मलाइका, 3 दिन तक चलेगा जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए अर्जुन संग रवाना हुईं मलाइका, 3 दिन तक चलेगा जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जो तस्वीरें सामने आई हैं वह इस ओर इशारा कर रही हैं। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी का जश्न शुरू हो चुका है और इस जश्न में शरीक होने बॉलीवुड सितारे निकल पड़े हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर मलाइका अर्जुन के साथ स्पॉट हुईं।
2 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
आकाश अंबानी (Akash Ambani) बचपन की दोस्त श्वोका मेहता (Shloka Mehta) से 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले स्विटजरलैंड में ग्रैंड पार्टी रखी गई है। इस ग्रैंड पार्टी के लिए करीब 500 लोगों के शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। इस पार्टी में हिस्सा लेने के लिए करण जौहर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के अलावा मलाइका और अर्जुन भी दिखे।
3 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
मलाइका और अर्जुन कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। वहीं कुछ तस्वीरें ऐसे हैं जिसमें अर्जुन मलाइका का इंतजार करते हुए स्पॉट हुए। एयरपोर्ट पर दोनों का ड्रेसिंग सेंस काफी अट्रैक्टिव था। मलाइका ने टाइट जींस के साथ सफेद रंग का फुल स्लीव टॉप और हाई बूट्स कैरी किए हुए थे। वहीं अर्जुन कपूर डेनिम जींस के साथ पीले रंग की फुल स्लीव टी-शर्ट पहने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : twitter
एयरपोर्ट पर दोनों एक साथ काफी कूल नजर आ रहे थे। आपको बता दें, आकाश और श्लोका की यह पार्टी स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज' के होटल होटल बैडरट पैलेस में रखी गई है। कहा जा रहा है यह शहर करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। खास बात यह है कि यह होटल झील के किनारे बना हुआ है जिससे बेहद शानदार नजारा दिखाई देता है।
विज्ञापन
5 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो अंबानी खानदान ने 2 एयरक्राफ्ट्स का भी इंतजाम किया है। वहीं श्वोका और आकाश की शादी जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। शाही शादी का जश्न तीन दिन तक चलेगा। 9 मार्च को आकाश अंबानी की बारात दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। इसके बाद 10 मार्च को आकाश और श्लोका की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। खास बात यह है कि अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी की शादी बीते साल 12 दिसंबर को हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।