फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की अटकलों से पहले ही मलाइका अरबाज पर कर चुकी हैं बड़ा खुलासा, 2 साल बाद तोड़ी थी चुप्पी

Mon, 01 Apr 2019 12:07 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 01 Apr 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor wedding rumours revealed shocking things about Arbaaz Khan
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : file photo

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी की तारीख तय होने ही खबरों ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। हर तरफ बस मलाइका और अर्जुन की ही चर्चा हो रही है। इस बीच मलाइका के पूर्व पति और एक्टर अरबाज खान से मलाइका और अर्जुन के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब बेहद अजीब था। अरबाज ने हंसते हुए इस सवाल को टालने की कोशिश की और कहा कि वह इस सवाल का जवाब बाद में देंगे। मलाइका और अरबाज का 2 साल पहले तलाक हो चुका है। दोनों ने इन 2 साल में कभी भी एक दूसरे के बारे में कुछ भी नहीं बोला। कुछ दिन पहले मलाइका ने अरबाज खान पर 7 बड़े खुलासे किए। तो चलिए उसके बारे में बताते हैं।  

Malaika Arora Arjun Kapoor wedding rumours revealed shocking things about Arbaaz Khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

तलाक से पहले काफी बेचैन थी
मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान के चैट शो 'वॉट वूमन वांट' में बतौर मेहमान पहुंचीं। इस रेडियो शो में मलाइका ने करीना ने कई खुलासे किए। मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक की कोर्ट में सुनवाई से पहले एक रात मैं अपने परिवार के साथ बैठी थी। सबने मुझसे कहा, एक बार फिर से फैसले पर सोच लो अगर यह तुम्हारा आखिरी फैसला है तो गर्व है। तुम एक स्ट्रॉग महिला हो।' 

Malaika Arora Arjun Kapoor wedding rumours revealed shocking things about Arbaaz Khan
Malaika and Arbaaz - फोटो : file photo

तलाक को लेकर परिवार का ऐसा था रिएक्शन
मलाइका ने कहा - 'जब मैंने पहली बार परिवार और दोस्तों को तलाक के बारे में बताया था तब सब ने दोबारा सोचने को कहा था। सब मेरी परवाह करते हैं। कोई मुझसे यह नहीं कहेगा हां जाओ कर लो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor wedding rumours revealed shocking things about Arbaaz Khan
Arbaaz Khan Malaika Arora - फोटो : twitter

तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार हो सकता है
चैट शो में करीना ने मलाइका से पूछा रिश्ता टूटने के बाद क्या किसी से रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है? इस पर मलाइका ने कहा रिश्ते के खत्म होने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। आपको स्पेस मिलता है और किसी से अपना बेड शेयर नहीं करना पड़ता। 

विज्ञापन
Malaika Arora Arjun Kapoor wedding rumours revealed shocking things about Arbaaz Khan
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter

तलाक के बाद क्या बदला
मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। इसके साथ ही मलाइका ने कहा तलाक का फैसला काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed