बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने मुंबई में दोस्तों और परिवार के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाया। खास बात है कि अपने जन्मदिन के मौके पर मलाइका करीब छह-सात साल बाद मुंबई में ही हैं। हर बार मलाइका अपने बर्थडे पर कहीं ना कहीं बाहर होती हैं। मलाइका ने देर रात मुंबई के फाइव स्टार होटल में जन्मदिन पर पार्टी रखी। इस मौके पर मलाइका के गर्ल गैंग के साथ उनके लवर ब्वॉय अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर मलाइका के जन्मदिन की तस्वीरें छाई हुई हैं।
मलाइका के जन्मदिन के जश्न में उमड़े बॉलीवुड सितारे, बेटे अरहान के साथ दिखे अर्जुन कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन के जश्न की तस्वीरों को मलाइका और करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। पार्टी की तस्वीरों में मलाइका ने सिल्वर कलर का वनपीस पहना हुआ है। वहीं करीना और अमृता अरोड़ा भी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। मलाइका के बर्थडे के जश्न में कई और सितारे भी पहुंचे।
इन सितारों में करण जौहर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, अर्जुन रामपाल, अक्षय कुमार, ट्विकल खन्ना, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, राजकुमार राव और तारा सुतारिया शामिल हैं।
मलाइका के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनके बेटे अरहान भी अपनी मां के जन्मदिन के जश्न में शरीक हुए। इस बीच मलाइका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
And the birthday girl ❤🔥 #MallaikaArora
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
'बाहुबली' की शूटिंग करते-करते कंगाल हो गए थे प्रभास, 20 बार देख चुके हैं आमिर खान की ये फिल्म