फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrita Malaika Show: मलाइका के शो में होगी एक्स हस्बेंड और बॉयफ्रेंड की एंट्री, खुलेंगे कई बड़े राज

Tue, 20 Sep 2022 04:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 20 Sep 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
malaika arora boyfriend arjun kapoor and ex husband arbaaz khan will seen in arora sisters show
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की स्टाइलिस्ट अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक मलाइका और उनकी बहन अमृता अरोड़ा एक वेब शो लेकर आने वाली हैं, जिसका नाम है 'अरोड़ा सिस्टर्स'। ये शो काफी मसालेदार होने वाला है और इसमें काफी चटपटी चीजें देखने को मिलने वाली हैं। हाल ही में शो को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है कि इसमें मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एकसाथ नजर आ सकते हैं। 

malaika arora boyfriend arjun kapoor and ex husband arbaaz khan will seen in arora sisters show
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Social Media

इस शो को अरोड़ा सिस्टर्स ही होस्ट करेंगी। ये शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। कहा जा रहा है कि अरबाज खान और अर्जुन कपूर भी इस शो का हिस्सा होंगे, लेकिन दोनों एकसाथ नहीं बल्कि अलग-अलग नजर आएंगे। अरबाज, अर्जुन के अलावा इस शो में अमृता और मलाइका के परिवार वाले और कुछ दोस्त भी नजर आने वाले हैं। ये सब सुनने के बाद अमृता और मलाइका के फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। 

malaika arora boyfriend arjun kapoor and ex husband arbaaz khan will seen in arora sisters show
अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ये शो मलाइका और अमृता की जिंदगी के इर्द-गिर्द ही घूमेगा। दोनों बहनें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं, इसलिए इस शो में फैंस को ज्यादातर उनके बारे में ही जानने का मौका मिलेगा। बता दें कि इंडस्ट्री में अमृता और मलाइका के खूब दोस्त हैं। ऐसे में इस शो में करीना कपूर और करिश्मा कपूर की भी एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora boyfriend arjun kapoor and ex husband arbaaz khan will seen in arora sisters show
मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मलाइका ने साल 2016 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम है अरहान। अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन शादी करने वाले हैं, हालांकि अब तक इस खबर पर कोई नया अपडेट नहीं आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed