फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सट्टेबाजी में कबूलनामे के बाद अरबाज से मिलने पहुंचीं मलाइका, अभी सामने आया है तलाक का असली सच

Sun, 03 Jun 2018 02:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Malaika Arora meet Arbaaz Khan after his confession about involvement IPL fixing
malika
आईपीएल मैच में सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ होते ही सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम सामने आया था। सट्टेबाजी में नाम सामने आते ही अरबाज से करीब 5 घंटे तक पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद अरबाज अपने घर चले गए। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अरबाज से तलाक ले चुकीं मलाइका अरोड़ा अरबाज से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची थीं।
Malaika Arora meet Arbaaz Khan after his confession about involvement IPL fixing
Arbaaz, Malaika
वैसे तो मलाइका और अरबाज साल 2016 में तलाक ले चुके हैं। तलाक के बावजूद मलाइका और अरबाज के रिश्ते अच्छे हैं। यह दोनों कई बार एक साथ पारिवारिक फंक्शन में देखें गए। अरबाज और मलाइका का तलाक क्यों हुआ यह सवाल आज भी लोगों के जहन में एक सवाल ही बनकर रह गया है। हालांकि कुछ लोग मलाइका और अरबाज के तलाक की बड़ी वजह अरबाज की सट्टेबाजी की आदत को मान रहे हैं।
Malaika Arora meet Arbaaz Khan after his confession about involvement IPL fixing
Arbaaz and Malaika
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज और मलाइका के अलग होने का सबसे बड़ा कारण अरबाज की सट्टेबाजी की लत थी। इस आदत से मलाइका बहुत परेशान थीं। जानकारी के मुताबिक अरबाज की सट्टेबाजी की आदत को छुडा़ने के लिए सलमान और पिता सलीम खान ने भी काफी कोशिश की लेकिन अरबाज पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora meet Arbaaz Khan after his confession about involvement IPL fixing
ARBAAZ KHAN
सूत्रों की मानें तो पुलिस पूछताछ में अरबाज ने सट्टेबाजी में अपने शामिल होने की बात कबूल कर ली हैं। पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होने से पहले अरबाज सुबह 9.30 बजे अपने बड़े भाई सलमान खान से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद अरबाज बॉडीगार्ड शेरा के साथ शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे जहां पर करीब 5 घंटे उनसे पूछताछ हुई। 
विज्ञापन
Malaika Arora meet Arbaaz Khan after his confession about involvement IPL fixing
ARBAAZ KHAN
यह पूरा मामला साल 2008 में आईपीएल मैच का है। आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सोनू जालान नाम के बुकी को अरेस्ट किया था । सोनू के घर से मिली डायरी में अभिनेता अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों, ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने अरबाज खान पर शिकंजा कसा। करीब 600 करोड़ रुपये के सट्टेबाजी मामले में जल्द ही डायरी में दर्ज बाकी लोगों को भी तलब किया जाएगा। बुकी सोनू जालान आईपीएल में सट्टेबाजी रैकेट का सबसे बड़ा नाम है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed