फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malaika Arora: बेटे के साथ फोटो साझा कर बुरी फंसीं मलाइका, यूजर ने साधा अर्जुन और एक्ट्रेस के रिश्ते पर निशाना

Sat, 24 Dec 2022 09:05 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 24 Dec 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Moving In With Malaika fame actress gets trolled for sharing photos with son arhaan khan
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान - फोटो : Instagram

अक्सर अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों का दिल चुराने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा वैसे तो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों अभिनेत्री अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। मलाइका की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाने वाले इस शो में अभिनेत्री ने दुनिया को अपने बेटे अरहान से भी मिलवाया। जहां इस शो के पिछले एपिसोड में अरहान ने मां मलाइका के कपड़ों का मजाक उड़ाया था, वहीं अब हाल में अभिनेत्री ने बेटे के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। लेकिन नेटिजन्स को यह कुछ खास पसंद नहीं आईं और उन्होंने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।   

Malaika Arora Moving In With Malaika fame actress gets trolled for sharing photos with son arhaan khan
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान - फोटो : Social media

मलाइका ने हाल ही  में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटे अरहान खान और अपनी फैमिली के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में जहां एक तस्वीर में अभिनेत्री अपने बेटे के साथ मस्ती करती और उसे हग करती नजर आ रही हैं, वहीं बाकी तस्वीरों में मलाइका अपनी मां को किस करते और अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ दिखाई दे रही हैं। मलाइका ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'वॉर्म हग्स, गूफी सेल्फी और कम्फर्ट फूड। छुट्टियों का सीजन अच्छे से बीत गया!'
Box Office Report: 'अवतार 2' का जलवा बरकरार, रणवीर सिंह के 'सर्कस' को पहले ही दिन नहीं मिले दर्शक

Malaika Arora Moving In With Malaika fame actress gets trolled for sharing photos with son arhaan khan
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram

जहां अभिनेत्री के जिंदगी की इन तस्वीरों को करीब से देखने के बाद उनके फैंस मलाइका की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे हैं, जिनकी आंखों में मलाइका की ये तस्वीरें भी अखर रही हैं। अपने बेटे अरहान के साथ तस्वीरें साझा करने पर मलाइका अरोड़ा को नेटिजन्स बुरी से ट्रोल कर रहे हैं। नेटिजन्स लगातार तस्वीरों पर कमेंट कर मलाइका को लेकर तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। नेटिजन्स मलाइका का कभी बुड्ढी तो कभी कुछ और कहकर जमकर मजाक बना रहे हैं। इसके साथ ही यूजर्स कमेंट कर अभिनेत्री और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर भी निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए तुम्हारा बेटा बड़ा हो गया है अर्जुन कपूर का साथ छोड़ दो बुड्ढी।' 
Mohammed Rafi: फकीर के गानों की नकल कर गाना सीख गए थे मोहम्मद रफी? इस तरह दी थी पहली प्रस्तुति

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Moving In With Malaika fame actress gets trolled for sharing photos with son arhaan khan
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों 'मूविंग इन विद मलाइका' में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान नजर आए थे। दोनों की बातें फैंस को खूब पसंद आईं। लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा वह उनके बेटे अरहान का अपनी मां के कपड़ों का मजाक उड़ाना था। बता दें कि इस शो में मलाइका एक खूबसूरत का टॉप पहनकर आई थीं। इसको उन्होंने पैंट के साथ पेयर किया था। मलाइका की ड्रेस देखने के बाद अरहान ने उनकी तुलना टेबल नैपकीन से कर दी थी। अरहान ने कहा आप अभी जेल के कैदी की तरह दिख रही हो। बेटे की इस बात पर मलाइका भी कुछ रिएक्ट नहीं कर पाईं, बस हंसती रहीं।  
Anil Kapoor: कभी राजकपूर के गैराज में परिवार के साथ रहते थे अनिल कपूर, इस फिल्म ने बदल दी किस्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed