{"_id":"5fe74bbc8c6f92443735c5e1","slug":"malaika-arora-reveal-the-truth-said-she-spends-the-quarantine-period-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन में अर्जुन कपूर के साथ लिव-इन में थीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- उनके साथ बिताया एक भी पल...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्वारंटीन में अर्जुन कपूर के साथ लिव-इन में थीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- उनके साथ बिताया एक भी पल...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरबाज से तलाक के बाद से मलाइका लगातार अर्जुन के साथ ही समय बिताती नजर आ रही हैं। हालांकि काफी सालों तक दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी। साल 2018 में दोनों ने पहली बार अपने रिलेशनशिप की बात कबूली थी। अर्जुन और मलाइका खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार करते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में इस रिश्ते को लेकर मलाइका ने एक और बड़ा खुलासा किया है।
Trending Videos
2 of 5
मलाइका अरोड़ा खान,अर्जुन कपूर
- फोटो : twitter
बता दें कि मलाइका ने ये मान लिया है कि वो लॉकडाउन में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ही रह रहीं थीं। इस दौरान अर्जुन ने उनका पूरा ख्याल रखा और उन्हें बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में छैय्या-छैय्या गर्ल से ये सवाल किया गया कि वो अपना क्वारांटीन पीरियड किस एक्टर के साथ बिताना चाहेंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
इस सवाल के जवाब में मलाइका ने बिना किसी झिझक के ये कहा दिया कि, 'वो एक एक ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ मैं क्वारंटीन में रह चुकी हूं, जो कि बहुत मजेदार हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के वक्त हर कोई अपने घर में बंद रहने के लिए मजबूर हो गया था। ऐसे में अर्जुन कपूर भी मलाइका के फ्लैट में उन्हीं के साथ शिफ्ट हो गए थे। वहीं जनता कर्फ्यू के दिन मलाइका और अर्जुन को एक साथ ही घर की बालकनी में देखा गया था। अब खुद मलाइका ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि वो अर्जुन के साथ ही क्वारांटीन में रह रही थीं।
बता दें कि सिंतबर के महीने में अर्जुन कपूर को कोरोना हो गया था। वहीं कुछ समय बाद मलाइका भी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। उस वक्त भी इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। 47 साल की मलाइका को 35 साल के अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। खुद मलाइका ने बताया था कि उन्हें इसके चलते बहुत सारी बातें सुननी पड़ती हैं।
मलाइका ने इस पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि,'जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो उम्र का अंतर वास्तव में नहीं होता है'। ये दिलों के साथ दो अलग-अलग दिमागों को जोड़ने वाला होता है। दुर्भाग्य से हम एक ऐसे समाज में रहते हैं, जो समय के साथ आगे बढ़ने से इंकार कर देता है। अगर एक बड़े उम्र का व्यक्ति किसी छोटी लड़की से प्रेम करे तो वो बड़ी बात नहीं होती, लेकिन अगर महिला पुरुष से प्रेम के रिश्ते में बड़ी हो तो उसे कई ताने सुनने पड़ते हैं। बता दें कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस नजर आ रहे हैं ऐसे में फैंस बहुत जल्द इनकी शादी की गुड न्यूज भी सुन सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X