बॉलीवुड में अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी काफी फेमस थी। दोनों अक्सर अवॉर्ड फंक्शन या फिर इवेंट में एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आते। अचानक इन दोनों के तलाक की खबर सामने आते ही मानों फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई हैरान रह गया था। सबके मन में उस वक्त कई सवाल उठे थे लेकिन दोनों ने इस मामले पर चुप रहना ही ठीक समझा था। मलाइका ने इस चुप्पी को 2 साल बाद करीना कपूर के चैट शो में तोड़ा। करीना के सामने मलाइका ने अरबाज और अपने तलाक से जुड़े एक के बाद एक कई खुलासे किए। तो चलिए आपको बताते हैं कि मलाइका ने तलाक के 2 साल अरबाज से जुड़े कौन से 7 खुलासे किए हैं।
मलाइका ने अरबाज के खिलाफ 2 साल बाद तोड़ी चुप्पी, तलाक पर 7 खुलासों से हिला बॉलीवुड
तलाक से पहले काफी बेचैन थी
मलाइका अरोड़ा करीना कपूर खान के चैट शो 'वॉट वूमन वांट' में बतौर मेहमान पहुंचीं। इस रेडियो शो में मलाइका ने करीना ने कई खुलासे किए। मलाइका ने करीना से अपने और अरबाज से तलाक से एक दिन पहले किस बेचैनी में रात बीती थी उसके बारे में भी बताया। मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक की कोर्ट में सुनवाई से पहले एक रात मैं अपने परिवार के साथ बैठी थी। सबने मुझसे कहा, एक बार फिर से फैसले पर सोच लो अगर यह तुम्हारा आखिरी फैसला है तो गर्व है। तुम एक स्ट्रॉग महिला हो।'
तलाक को लेकर परिवार का ऐसा था रिएक्शन
मलाइका ने कहा - 'जब मैंने पहली बार परिवार और दोस्तों को तलाक के बारे में बताया था तब सब ने दोबारा सोचने को कहा था। सब मेरी परवाह करते हैं। कोई मुझसे यह नहीं कहेगा हां जाओ कर लो।'
तलाक के बाद क्या दोबारा प्यार हो सकता है
चैट शो में करीना ने मलाइका से पूछा रिश्ता टूटने के बाद क्या किसी से रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है? इस पर मलाइका ने कहा रिश्ते के खत्म होने के बाद आगे बढ़ना जरूरी है। आपको स्पेस मिलता है और किसी से अपना बेड शेयर नहीं करना पड़ता।
तलाक के बाद क्या बदला
मलाइका अरोड़ा ने कहा - 'तलाक के बाद उनसे किसी ने भी अलग बर्ताव नहीं किया। लोगों की आंखों में सवाल जरूर थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? यह बात हालांकि मुझे पसंद आई। इसके साथ ही मलाइका ने कहा तलाक का फैसला काफी मुश्किल होता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए।'
