सिनेमाजगत में मलाइका अरोड़ा को 21 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में मलाइका ने खुद को बतौर डांसर स्थापित किया। फिल्म 'दिल से' के 'छइयां छइयां' गाने से मलाइका ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद 'ढोलना', 'माही वे', 'अनारकली डिस्को चली' जैसे गानों में अपने डांस का जलवा दिखाया। हाल ही में मलाइका ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मलाइका ने यह खुलासा नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर विद नेहा' में किया।
मलाइका का 21 साल बाद बड़ा खुलासा, बोलीं- 'फिल्म इंडस्ट्री में डार्क स्किन को लेकर होता था पक्षपात'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका ने नेहा धूपिया के चैट शो में कहा- 'शुरुआत में मुझे डार्क स्किन कैटेगरी में रखा जाता था। उस वक्त उस चीज को लेकर पक्षपाती रवैया अपनाया जाता था। लोग डार्क स्किन और फेयर स्किन को लेकर भेदभाव करते थे।' इस चैट शो के दौरान मलाइका ने कई और खुलासे किए। मलाइका ने कहा कि 'प्रेग्नेंसी के वक्त भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम पर जाना शुरू कर दिया था।'
इस बारे में बताते हुए कहा, 'मैंने प्रेग्नेंसी से पहले भी काम किया, उन दौरान भी काम किया और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही काम करना शुरू कर दिया था। मैंने अपने बच्चे के लिए 40 दिन का ऑफ लिया था, क्योंकि मेरी मम्मी ऐसी थीं कि नहीं तुम्हें करना पड़ेगा। इसके 40 दिन बाद ही मैंने इंडस्ट्री में शूटिंग शुरू कर दी थी।'
मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत एक वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। इसके बाद वो कई डांस वीडियोज और फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा, 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।'
नेहा से बात करते हुए मलाइका ने अर्जुन से जुड़ी बात भी बताई। मलाइका ने कहा- 'अर्जुन को लगता है कि मैं अच्छी तस्वीरें नहीं खींचती, जबकि वो मेरी अच्छी तस्वीरें खींचता है।' आपको बता दें, मलाइका ने अर्जुन से अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर स्वीकार किया था। मलाइका ने अर्जुन के साथ रोमांटिक पोज देते हुए कैप्शन लिखा था।
यह भी पढ़ें- कमल हासन ने बेटी पैदा होने के बाद सारिका से की थी शादी, 22 साल छोटी एक्ट्रेस से भी रहा अफेयर