{"_id":"6021377d8ebc3e709a401a1c","slug":"malaika-arora-shares-photo-of-crowd-at-bandra-bandstand-asked-covid-or-no-covid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंडस्टैंड में भीड़ देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर साझा कर पूछा- कोरोना खत्म हो गया क्या?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बैंडस्टैंड में भीड़ देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, तस्वीर साझा कर पूछा- कोरोना खत्म हो गया क्या?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Mon, 08 Feb 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर में हाहाकार मचाने देने वाली बीमारी कोरोनावायरस की स्थिति में पहले से काफी सुधार आया है। लेकिन सरकार ने अब भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सामाजिक दूरी और मास्क पहनने की अपील भी की है जिससे कोरोना के संक्रमण से बचा जा सके। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक फोटो साझा की है और लोगों से पूछा कि क्या कोरोना खत्म हो गया है?
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से बांद्रा बैंडस्टैंड की एक फोटो साझा की है, जिसमें लोगों की भीड़ साफ दिख रही है। इसके साथ ही मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है, ''कोविड या नो कोविड।'
3 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
ध्यान दिला दें कि कुछ समय पहले मलाइका और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उस समय मलाइका रिएलिटी डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर जज कर रही थीं। लेकिन उन्हें बीमारी की वजह से ब्रेक लेना पड़ा था। बाद में उनकी जगह नोरा फतेही ने शो को कुछ दिनों के लिए शो में जज बनकर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद मलाइका ने खुद सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया था। मलाइका ने लिखा- ''आउट एंड अबाउट'। कई दिनों के बाद कमरे से बाहर निकलकर अच्छा महसूस कर रही हूं। यह किसी आउटिंग से कम नहीं लग रहा है। मैं अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं कि मैंने इस बीमीर से बिना हिम्मत हारे जंग जीत ली है। डॉक्टर्स को मेरा बहुत बहुत धन्यवाद। बीएमसी की निशुल्क प्रक्रिया के लिए मैं आभारी रहूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने अपने ठीक होने का श्रेय परिवार, दोस्तों और अपने प्रशंसकों को दिया और सभी का धन्यवाद भी किया था। मलाइका ने आगे कहा कि इस मुश्किल वक्त में आप लोगों ने जो कुछ भी किया, उसके लिए मैं शब्दों में आपको शुक्रिया कहना मुश्किल है। आप सभी सुरक्षित और अपना ध्यान रखें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।