फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन कपूर संग शादी की तारीख तय होने पर मलाइका ने चुप्पी तोड़ी, दिया ये जवाब

Fri, 29 Mar 2019 07:29 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 29 Mar 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
malaika arora speaks up on wedding with arjun kapoor
malaika arjun

इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों इसी महीने शादी कर लेंगे, लेकिन अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता ने इस सब अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की बनाई बाते हैं ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद अब जाकर मलाइका ने भी इस पर खुलकर बोला है।

malaika arora speaks up on wedding with arjun kapoor
malaika arora

मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है। अब बोनी और मलाइका के बयान से साफ लग रहा है कि दोनों की शादी फिलहाल तो नहीं होने जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक अर्जुन का कोई बयान नहीं आया है। बता दें कि आए दिन अर्जुन-मलाइका कभी लंच तो कभी किसी पार्टी में एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। 

malaika arora speaks up on wedding with arjun kapoor
malaika arora

फिलहाल तो मलाइका अपनी दोस्तों संग मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मलाइका भले ही फिल्मों में ना नजर आ रही हों लेकिन लाइमलाइट में वह हमेशा ही बनी रहती हैं। साथ ही वह कई शोज में बतौर गेस्ट भी नजर आती रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora speaks up on wedding with arjun kapoor
malaika arora

इससे पहले जब इस बारे में पता करने के लिए अर्जुन के पिता बोनी कपूर से अमर उजाला ने संपर्क किया था तो उन्होंने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सूत्रों के मुताबिक मलाइका जिस क्लीनिक में गई थीं वह सौंदर्य उपचार किए जाते हैं। क्लीनिक से निकलते समय वह फोटोग्राफर्स की नजरों में आईं। बता दें कि ऐसी खबरें तब आईं जब मलाइका एक क्लीनिक के बाहर नजर दिखी थीं। 

विज्ञापन
malaika arora speaks up on wedding with arjun kapoor
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo

बता दें कि अरबाज खान और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी। 33 साल के अर्जुन कपूर की मलाइका से जान पहचान सलमान खान के घर पर ट्रेनिंग के दौरान हुई। बताते हैं कि यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदली। अरबाज खान ने इस रिश्ते पर एतराज जताया तो मलाइका ने अरबाज के साथ रहना छोड़ दिया। इस बीच अरबाज के भी एक मॉडल से रिश्ते होने की बात सामने आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed