{"_id":"5d25a9f58ebc3e6d0d0e430c","slug":"malaika-arora-spokes-on-his-personal-and-professional-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क से लौटते ही मलाइका का सामने आया पहला बयान, अर्जुन से रिश्ते पर कह दी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूयॉर्क से लौटते ही मलाइका का सामने आया पहला बयान, अर्जुन से रिश्ते पर कह दी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
45 वर्षीय मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फिटेस्ट सेलिब्रिटीज में से एक हैं। जिम जाते हुए उन्हें एक्सर स्पॉट किया जाता है। बारिश हो या धूप मलाइका वर्कआउट जरूर करती हैं। उनके जिम के कपड़े अक्सर ट्रेंड मेें होते हैं इस दौरान मलाइक नो मेकअप लुक में होती हैं। इसके बावजूद उनके चेहरे की चमक अलग ही होती है। मलाइका ने ये माना कि उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी बेहद खुशनुमा चल रही है, जिसका असर उनके चेहरे पर दिख रहा है।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मलाइका ने कहा कि 'मुझे लगता है कि यह मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से एक अच्छी जगह होने से आता है। यह योगा और मेडिटेशन का भी कमाल है। इसने मुझे जिंदगी की एक नई दिशा दी है।'
3 of 5
malaika arora
मलाइका ने आगे कहा कि 'मैं अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में एक ऐसे स्थान पर हूं जहां मैं बहुत खुश हूं, जो कि मेरे अंदर और बाहर भी दिखाई देता है।' मलाइका ने भले ही अर्जुन कपूर का सीधेे तौर पर नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा इसी तरफ लगता है। हाल ही में मलाइका न्यूयॉर्क से छुट्टी मनाकर लौटी हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर भी उनके साथ थे। मलाइका ने पिछले दिनों हिंदुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में पहली बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : instagram
तलाक के बाद दोबारा रिश्ते के सवाल पर मलाइका ने कहा कि 'यह अद्भुत है। जब मेरी शादी खत्म हो गई तो मैं इस बात को लेकर निश्चित नहीं थी कि मैं दोबारा रिश्ते में पड़ूंगी। मैं इस वजह से भी डरी हुई थी कि मेरा दिल ना टूट जाए। मैं एक रिलेशनशिप चाहती थी और मुझे वो मिला। अब मैं बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका और अर्जुन की उम्र के बीच 11 साल का फासला है। मलाइका जहां 45 साल की हैं तो वहीं अर्जुन कपूर 34 साल के हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर उम्र को लेकर मलाइका को ट्रोल किया गया। उम्र में फासले के सवाल पर मलाइका ने कहा था कि 'जब आप रिलेशनशिप में हों तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। इसमें दो दिल कनेक्ट करते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।