{"_id":"5e2aa2f38ebc3e4b4e1980ab","slug":"malang-star-disha-patani-and-aditya-roy-kapur-exclusive-talk-with-amar-ujala-on-movie-experience","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में डूबने से बाल-बाल बची थीं दिशा पाटनी, 'मलंग' की शूटिंग में फिर हुआ वैसा ही हादसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में डूबने से बाल-बाल बची थीं दिशा पाटनी, 'मलंग' की शूटिंग में फिर हुआ वैसा ही हादसा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म मलंग में आदित्य और दिशा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टंट्स और चोट का पुराना नाता है। जितने खतरनाक एक्शन सीन होते हैं कलाकारों को चोट लगने का खतरा उतना ही बढ़ जाता है। निर्देशक अपनी तरफ से तो पूरी सावधानी बरतते हैं फिर भी कलाकार अक्सर चोटिल हो जाते हैं। एक्शन से भरपूर फिल्म 'मलंग' की स्टारकॉस्ट आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के साथ शूटिंग के दौरान ऐसा ही हुआ है। अमर उजाला से खास बातचीत में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर ने बताया कि फिल्म में किए स्टंट्स काफी चुनौतीपूर्ण थे। इस दौरान दोनों को थोड़ी चोटें भी आई हैं।
2 of 4
disha patani
- फोटो : insatgram
दिशा पाटनी ने बताया, 'फिल्म में एक शॉट है जहां हम पहाड़ से कूद रहे हैं। मुझे ऊंचाई से पानी में डूबने में डर लगता है। क्योंकि बचपन में मैं पानी में डूबते-डूबते बची थी। शूटिंग के दौरान तो पहली बार मैंने सही किया जिसके बाद हमने ऊंचाई बढ़ाई। तो हम लोग जब ऊपर गए, तभी मेरा पैर फिसला और मैं उतनी ऊंचाई से नीचे पानी में गिर गई। इस तरह गिरने पर पानी भी पत्थर की तरह लगता है, उससे मेरे शरीर के एक तरफ के हिस्से में तकलीफ हुई। एक तरफ से मुझे थोड़ी देर के लिए सुनना भी बंद हो गया था।'
वहीं आदित्य ने अमर उजाला को बताया, 'मैंने फिल्म में बड़े-बड़े स्टंट्स तो कर लिए लेकिन एक लल्लू से स्टंट में मुझे चोट लग गई। दरअसल एक सीन में मुझे साधारण तरीके से एक कैमरे के मामूली सा सीन करना था लेकिन उस दौरान ना जाने क्या हुआ कि मेरे हाथ का अंगूठा चोटिल हो गया, जो अब भी दर्द करता है। शायद आगे इसकी जांच करानी होगी।'
गौरतलब है कि मोहित सूरी निर्देशित यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म में आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर, कुणाल खेम भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का न सिर्फ ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था बल्कि साथ ही साथ फिल्म के गाने भी दर्शकों के दिलों को छू जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।