'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के झगड़े के चर्चे घर के बाहर भी जोरों पर हैं। प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा भी बिग बॉस को फॉलो कर रही हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें सिद्धार्थ और आसिम झगड़ रहे हैं। वीडियो के साथ मीरा ने सलमान खान को टैग किया है।
Bigg Boss के इस कंटेस्टेंट की हरकतें देख भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन, सलमान से एक्शन लेने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में सिद्धार्थ और आसिम झगड़ रहे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ आसिम के पिता पर निशाना साधते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'तेरे बाप की पहली गलती तेरा बड़ा भाई और फिर तू...।' बीते दिनों जब ये एपिसोड प्रसारित हुआ था सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के इस रवैये की काफी आलोचना हुई थी।
मीरा चोपड़ा ने लिखा- 'आसिम रियाज के फैंस इस वीडियो के साथ सलमान खान को टैग करिए। सिद्धार्थ शुक्ला अपनी इस टिप्पणी पर भले ही स्पष्टीकरण दें लेकिन इस पर सॉरी कहना पर्याप्त नहीं होना चाहिए।'
#AsimRiaz fans should tag this video to @BeingSalmanKhan and keep tagging it. #SiddharthShukla owes an explanation for his dirty remark, and this time sorry should not be enough!! Make it a point!!!! https://t.co/rIfgJjK7ln
टीवी अभिनेता जय भानुशाली अभी तक सिद्धार्थ शुक्ला का समर्थन करते आए हैं लेकिन उनके इस बयान पर उन्होंने भी आपत्ति जताई है। जय ने लिखा कि 'तेरे बाप की गलती तेरा बड़ा भाई और उसके बाद तू... हे भगवान ये बहुत सही बात नहीं कही है। अपने आपको कंट्रोल करो सिद्धार्थ। मैं तुम्हारा सपोर्ट करता आया हूं लेकिन गलत चीजों पर बोलने से हिचकूंगा नहीं।'
Tere baap ki galti tera bada bhai aur uske baad tu...my god that's a very strong statement not the right thing to say it to your enemy too
control #Sid I came in support of u but if going in wrong path won't hesitate to mention that too Asim is in #BiggBossSeason13 not his family
सामने आए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ और आसिम फिर से भिड़ते दिखेंगे। बिग बॉस कहते हैं कि सभी लोग घर के किन्हीं दो सदस्यों का नाम बताएं जिनकी वजह से अभी तक टास्क रद्द होते आए हैं। आसिम एक टास्क को रद्द करवाने के लिए सिद्धार्थ का नाम लेते हैं। बस यहीं से दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है।
कपिल शर्मा की फीस पर अर्चना पूरन सिंह का बड़ा खुलासा, सुनकर अजय-काजोल भी रह गए हैरान