{"_id":"5ac5c8604f1c1bc4618b5a35","slug":"malayalam-actor-ajith-kollam-passes-away-in-kochi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तब्बू की 'विरासत' में किरदार निभा चुके इस एक्टर का निधन, विलेन बनकर बनाई थी पहचान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तब्बू की 'विरासत' में किरदार निभा चुके इस एक्टर का निधन, विलेन बनकर बनाई थी पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तब्बू और अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'विरासत' से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले अभिनेता अजीत कोल्लम का निधन हो गया है। मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता ने गुरुवार सुबह 3:30 बजे आखिरी सांसें लीं। बताया जा रहा है कि वह पेट संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे और कोच्ची में एक निजी अस्पताल में इलाजरत थे।
2 of 4
Ajith Kollam
अजीत कोल्लम के परिवार में पत्नी प्रमीला, बेटी गायत्री और बेटा श्रीहरि हैं। 'वेंदुम' और 'मिशन 90 डेज' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाले अजीत ने विलेन बनकर लोगों का दिल जीता। उन्होंने साल 1983 में मलयालम फिल्म 'परन्नू परन्नू परन्नू' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन पद्मार्जन ने किया था।
3 of 4
Ajith Kollam
करियर के शुरुआती छह सालों तक अजीत कोल्लम विलेन और सपोर्टिंग किरदार में नजर आए। साल 1989 में फिल्म 'अग्निपरिवेश्म' में उन्हें लीड रोल मिला। इसके अलावा 'युवाजनोत्सवम', 'नाडोडिकट्टू', 'नंबर 20 मद्रास मेल', 'निर्णयम', 'आराम थामपुरन', 'ओलोम्पियन एंटोनी एडम' और 'वेलेत्तन' भी उनकी लोकप्रिय फिल्मों में से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ajith Kollam
अजीत कोल्लम का असल नाम अजीत कुमार था। भले की वह मूल रूप से कोट्टायम के रहने वाले थे, मगर उनकी परवरिश कोल्लम में हुई, जहां उनके पिता रेलवे स्टेशन मास्टर थे। इस वजह से उन्होंने अपने नाम में कोल्लम शब्द जोड़ा। मलयालम के अलावा कोल्लम अजीत ने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।