फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में आने के लिए मल्लिका शेरावत ने पति को दिया था तलाक, हीरोइन बनने से पहले करती थीं ये काम

Thu, 24 Oct 2019 11:35 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
mallika sherawat birthday she married before entry in bollywood
mallika sherawat - फोटो : social media
बॉलीवुड में इंटीमेट सीन और चुंबन का दौर शुरू करने वाली एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मल्लिका ने साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मल्लिका ने बोल्ड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। फिल्म में मल्लिका ने 17 किसिंग सीन दिए थे । मल्लिका अब बॉलीवुड ही नहीं इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं ।
mallika sherawat birthday she married before entry in bollywood
mallika sherawat - फोटो : social media
मल्लिका शेरावत के जन्मदिन पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कई राज बताने जा रहे हैं । सबसे पहले उनका असली नाम मल्लिका नहीं बल्कि रीमा लांबा है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर मल्लिका रख लिया था । मल्लिका ने हिंदी के अलावा इंग्लिश और चाइनीज फिल्मों में भी काम किया है। मल्लिका फिलहाल लंबे अर्से से लाइमलाइट से दूर हैं।
 
mallika sherawat birthday she married before entry in bollywood
Mallika Sherawat - फोटो : Social Media
एक समय था जब मल्लिका को बॉलीवुड की सेक्स सिंबल कहा जाता था। मल्लिका ने अपने करियर की शुरुआत भले ही फिल्म 'ख्वाहिश' से की हो लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'मर्डर' से मिली। फिल्म में मल्लिका के हीरो इमरान हाशमी थे। मल्लिका ने लव स्टोरी के अलावा कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया। 'प्यार के साइड इफेक्ट्स, 'आपका सुरूर' और 'डबल धमाल' उनकी हिट कॉमेडी फिल्में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mallika sherawat birthday she married before entry in bollywood
Mallika Sherawat - फोटो : instagram
हॉलीवुड की बात करें तो मल्लिका ने 'हिस्स्स्स' और 'पॉलिटिक्स ऑफ लव' में काम किया। हिसार के एक छोटे से गांव में जन्मीं मल्लिका ने पहले बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक का सफर तय किया। लेकिन फिल्मों में आने से पहले भी मल्लिका की जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था जिसका जिक्र वो किसी से नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन
mallika sherawat birthday she married before entry in bollywood
Mallika Sherawat - फोटो : instagram
पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका एक एयर होस्टेस के तौर पर काम करने लगीं। यहीं उनकी मुलाकात पायलट करण सिंह गिल से हुई। काम के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। लेकिन मल्लिका के ऊंचे ख्वाब के आगे ये शादी टिक ना पाई। करण और मल्लिका की शादी करीब एक साल तक चली। इसके बाद मल्लिका ने करण से तलाक ले लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed