{"_id":"60a493e7fa0cab50b530092d","slug":"mallika-sherawat-opens-up-about-nepotism-says-i-have-auditioned-to-get-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपोटिज्म: मल्लिका शेरावत का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं आज भी फिल्म के लिए ऑडिशन देती हूं, स्टारकिड्स नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेपोटिज्म: मल्लिका शेरावत का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं आज भी फिल्म के लिए ऑडिशन देती हूं, स्टारकिड्स नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 19 May 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत अक्सर अपनी लाइफस्टाइल, फिल्मों में बोल्ड सीन और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। मल्लिका सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल स्टार भी हैं।मल्लिका शेरावत ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। आज भी मल्लिका द्वारा निभाए गए किरदारों को लोग पसंद करते हैं। हाल ही में वह रजत कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म RK/RKAY में नजर आई हैं। बता दें कि यह फिल्म 14 मई को ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में मल्लिका ने अपने रोल को पाने के पीछे संघर्ष के बारे में बताया है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म काफी लंबे समय से एक गंभीर मुद्दा रहा है। अब मल्लिका ने भी इस संदर्भ में खुलकर अपनी राय रखी है और बताया है कि उन्हें हर फिल्म में रोल पाने के लिए ऑडिशन देना पड़ता है, उसके बाद भी सोच-विचारकर काम दिया जाता है।
2 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : Instagram
हाल ही में मल्लिका ने एक इंटरव्यू में बताया, 'मैं कभी बिना ऑडिशन दिए किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं रही हूं। यहां तक कि मुझे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Rk/RKay के लिए भी स्क्रीन-टेस्ट देना पड़ा था।' इस फिल्म में मल्लिका ने गुलाबो का किरदार निभाया है और इसके लिए भी उन्हें ऑडिशन देना पड़ा था।
3 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : Instagram
मल्लिका आगे कहती हैं, 'मुझे ऑडिशन के बिना कोई फिल्म नहीं मिली। यहां तक कि जैकी चेन ने भी कई एक्ट्रेस का ऑडिशन लिया था और बाद में कहीं जाकर मुझे अपनी फिल्म में कास्ट किया था। ये प्रक्रिया हमेशा से ही है लेकिन मुझे नहीं पता कि स्टार किड्स के लिए भी ऐसा है या नहीं। जब रजत कपूर ने मुझे फिल्म RK/RKAY के लिए अप्रोच किया तो मेरा पूरा लुक टेस्ट और स्क्रीन टेस्ट हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका ने आगे बताया, 'रजत ने मुझे पहले ही कह दिया था कि अगर वह प्रभावित नहीं हुए तो मुझे यह रोल नहीं मिलेगा। वह बहुत फ्रेंक हैं इसलिए उन्होंने स्पष्ट तौर पर मुझसे यह बात कह दी थी।' बता दें कि मल्लिका ने साल 2002 में आई फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अभिनय की शुरुआत की थी लेकिन बतौर मुख्य अभिनेत्री साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मल्लिका ने बोल्ड सीन देकर सनसनी मचा दी थी। फिल्म में मल्लिका ने 17 किसिंग सीन दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
मल्लिका शेरावत
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि मल्लिका ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में भी दमखम दिखाया है। मल्लिका जैकी चैन के साथ फिल्म द मिथ में काम कर चुकी हैं। बात मल्लिका के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेत्री किस किस की किस्मत, मर्डर, प्यार के साइड इफेक्ट्स, शादी से पहले, वेलकम, हिस्स, डबल धमाल और बिन बुलाए बराती सहित कई और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।