{"_id":"5b2dfaa74f1c1b2b428b65fb","slug":"mallika-sherawat-to-act-and-produce-indian-adaptation-of-good-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बोल्ड सीन्स देकर तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस को अब नहीं मिल रही फिल्म, बनेगी 'गुड वाइफ'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बोल्ड सीन्स देकर तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस को अब नहीं मिल रही फिल्म, बनेगी 'गुड वाइफ'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 23 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कानूनी और राजनीतिक ड्रामा शो ‘द गुड वाइफ ’ में मल्लिका शेरावत रोल करती दिखेंगी। खास बात यह कि वही इस शो को प्रोड्यूस भी करेंगी। हालांकि ‘द गुड वाइफ’ को भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाया जाएगा।
Mallika Sherawat
दरअसल, द गुड वाइफ एक सीबीएस थ्रिलर है, जो 2009 से 2016 के बीच प्रसारित हुआ था। शानदार कहानी, अच्छी तरह लिखी गई स्क्रिप्ट और बेहतरीन पात्रों के कारण इसे व्यापक प्रशंसा मिली थी। विशेष रूप से समीक्षकों ने इसके पांचवें सीजन को बहुत ज्यादा सराहा था।
Mallika Sherawat
यह शो कुक काउंटी राज्य के अटॉर्नी की गृहिणी पत्नी एलिसिया फ्लोररिक की यात्रा की कहानी पर केंद्रित है। इस शो में मल्लिका एलिसिया फ्लोररिक का किरदार निभाएंगी। टीम शो के लिए कास्ट और क्रू को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। मल्लिका ने कहा, ‘मैं द गुड वाइफ को भारत लाकर बहुत उत्साहित हूं। सीबीएस को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। मैं इस अवसर को पाकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे ये शो पसंद है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लिका
द गुड वाइफ को पांच एमी अवार्ड समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया था। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस शो ने काफी धूम मचाया था। शो का राजनीति, समाज और कानून पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा।