फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabhi Khushi Kabhi Gham:आजकल कहां हैं करीना के बचपन का किरदार निभाने वाली पूजा? शरारती अदाओं से जीता था दिल

Fri, 19 Nov 2021 10:51 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Nov 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Malvika raj played the role of little poo in kabhi khushi kabhi gham know where she is now
मालविका राज - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' जबरदस्त हिट हुई थी। साल 2000 में आई इस फिल्म को 21 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी फिल्म के कलाकारों के अभिनय से लेकर गाने तक सभी आज भी लोगों को याद हैं।फिल्म के हर एक किरदार को पसंद किया गया था। अमिताभ और जया की बॉन्डिंग, शाहरुख और काजोल का रोमांस तो वहीं करीना और ऋतिक की खट्टी मीठी नोंक झोंक पर हर कोई दिल हार गया था।



आजकल कहां हैं कभी खुशी कभी गम की छोटी पू?

इसमें दो बाल कलाकार भी थे जिन्होंने ऋतिक और करीना के बचपन का किरदार निभाया था। फिल्म में करीना के बचपन का किरदार निभाने वाली छोटी पूजा या पू सबको बहुत पसंद आई थी। तो चलिए आपको बताते हैं कौन हैं कभी खुशी कभी गम की छोटी पूजा और आजकल वह क्या कर रही हैं।

Malvika raj played the role of little poo in kabhi khushi kabhi gham know where she is now
मालविका राज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में करीना कपूर खान ने पूजा या कहें पू का किरदार निभाया था और उनके बचपन का किरदार निभाया था अभिनेत्री मालविका राज ने। मुंबई में जन्मीं मालविका उस वक्त 11 साल की थीं फिल्म में अपनी शरारत भरी अदाओं से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था।

Malvika raj played the role of little poo in kabhi khushi kabhi gham know where she is now
मालविका राज - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि मालविका फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा दूर नहीं है। वह फिल्म निर्माता बॉबी राज की बेटी हैं। अभिनेता जगदीश राज उनके दादा हैं। ऐसे में वह फिल्म इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं। बचपन से अभी तक वह फिल्मी सेट का सफर करती आई हैं और बॉलीवुड की दुनिया उनके लिए नई नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malvika raj played the role of little poo in kabhi khushi kabhi gham know where she is now
मालविका राज - फोटो : सोशल मीडिया

मालविका अभी भी करण जौहर से मिलती रहती है और उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह बेहद ही विनम्र इंसान हैं। उन्होंने कहा कि, एक बार सब सेट पर लंच के लिए बैठे थे जैसे मैं अंदर आई शाहरुख सर खाना छोड़कर मुझसे मिलने के लिए उठकर खड़े हो गए। आमतौर पर लोग ऐसा नहीं करते हैं। शाहरुख सर बहुत अच्छे हैं'।

विज्ञापन
Malvika raj played the role of little poo in kabhi khushi kabhi gham know where she is now
मालविका राज - फोटो : सोशल मीडिया

मालविका को उनके किरदार में पसंद तो बहुत किया लेकिन इसके बाद वह कुछ समय तक फिल्मों में नहीं नजर आईं। अब वह बहुत जल्द फिल्म 'स्क्वॉड' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और फैंस को उनकी तस्वीरें खूब पसंद आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed