सुपरस्टार ममूटी की फिल्म ‘ममंगम’ की हीरोइन प्राची तेहलान की इन दिनों दक्षिण सिनेमा से लेकर मुंबई तक खूब तलाश हो रही है। हिंदी सिनेमा के 70 के दशक के दौर पर बन रही एक वेब सीरीज में परवीन बाबी से मिलते जुलते किरदार के लिए जब प्राची तेहलान की तलाश शुरू हुई तो उनका पता लगाने के लिए ये सीरीज बनाने वालों ने उनकी खोज शुरू की। पता चला कि प्राची तेहलान का न तो मुंबई में कोई ठिकाना है और न ही चेन्नई, हैदराबाद या कोच्चि में। दिल्ली की मूल निवासी प्राची अभिनय क्षेत्र में आने से पहले देश के लिए नेटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों में खेल चुकी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक भी जीत चुकी हैं।
Prachi Tehlan: देश को मेडल दिलाने वाली हीरोइन को जान से मारने की धमकी, बोलीं, मेरी जान को हर समय खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में जब ‘अमर उजाला’ ने उनसे संपर्क किया तो जो उन्होंने बताया वह चौंकाने वाला है। प्राची तेहलान फोन पर बात करने के समय काफी डरी सहमी महसूस हुई। करीब करीब रोते हुए उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने अपने पति रोहित सरोहा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है, उन्हें फोन पर धमकियां मिल रही हैं। उनका पीछा किया जा रहा है और हर उस ठिकाने पर अपरिचित चेहरे नजर आते रहते हैं, जहां वह रह चुकी हैं। और, इसीलिए वह अपने अभिनय करियर पर भी फोकस नहीं कर पा रही हैं।
Carry On Jatta 3 Aamir Khan: रीजनल फिल्मों को लेकर आमिर का बड़ा खुलासा, इस कॉमेडियन के शो में ढूंढ रहे हंसी
ये पूछे जाने पर कि क्या हाल फिलहाल मुंबई आने वाली हैं? प्राची का कहना था कि वह पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा लगाकर थक चुकी हैं। लेकिन अब बाहर निकलने पर उन्हें अपनी जान का खतरा है लिहाजा वह कहीं आ जा नहीं रही हैं। प्राची के मुताबिक जान है तो जहान है और अगर जान ही नहीं रही तो फिर अभिनय करके भी क्या होगा। उनका कहना है कि अपराधियों को पकड़ने की बजाय पुलिस उन्हें एक राज्य से दूसरे राज्य के चक्कर लगवा रही है। और, अब वह एक्टिंग को पूरी तरह से छोड़ने का मन बना रही हैं।
Kangana Ranaut: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर फैली गंदगी को देख भड़की कंगना, स्वच्छता को लेकर कही यह बात
प्राची तेहलान ने टेलीविजन के सुपरहिट सीरियल ‘दीया बाती और हम’ से अपनी पहचान बनाई और फिर बड़े परदे पर भी अपनी धाक जमाई। प्राची की पिछली फिल्म ‘ममंगम’ मलयालम, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई। इस फिल्म ने खाड़ी देशों के अलावा भारत में भी अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म के हिट होने के बाद से ही प्राची के शादी की खबरें आने लगीं थीं। नेशनल लेवल की नेटबॉल खिलाड़ी रहीं प्राची तेहलान की शोहरत दक्षिण भारतीय सिनेमा के अलावा मुंबई में खूब रही है।
Fahmaan Khan: सुंबुल से दोस्ती में आई दरार की खबरों पर फहमान ने दी प्रतिक्रिया, बताया क्या और कैसे हुआ
प्राची तेहलान के मुताबिक जब तक उनकी रिपोर्ट में नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनकी जान को खतरा बना रहेगा। अपने पति के कथित रूप से अवैध हथियार चलाने का एक वीडियो भी वह पुलिस को दे चुकी हैं। पहले ये वीडियो उन्होंने दिल्ली पुलिस को सौंपा था लेकिन मामला जिम कॉर्बेट पार्क का होने के कारण अब उत्तराखंड पुलिस ने इसकी रिपोर्ट दर्ज की है।
Malaika Arora: मलाइका और अर्जुन में है इतना लंबा एज गैप, पुराने वीडियो से हुआ एक्ट्रेस की असली उम्र का खुलासा