बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का 20 अप्रैल को जन्मदिन है। ममता कुलकर्णी का हिंदी सिनेमाजगत में करियर महज 10 साल का रहा। 'तिरंगा' फिल्म से ममता ने अपने करियर की शुरुआत की थी। जबकि साल 2002 में आखिरी हिंदी फिल्म 'कभी तुम कभी हम' थी। इस फिल्म के बाद से ममता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और गुमनाम जिंदगी जी रही हैं। ममता कुलकर्णी फिल्मों से ज्यादा अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स की तस्करी में नाम जुड़ने की वजह से चर्चा में रहीं। इतने लंबे अरसे में अब उनके लुक में भी काफी बदलाव आ गया है। ममता कुलकर्णी की 'करण अर्जुन' फिल्म सबसे ज्यादा चर्चित रही। तो चलिए आपको बताते हैं करण-अर्जुन की मां दुर्गा ठाकुर हो या फिर ठाकुर का मुंशी, 24 साल बाद यह स्टार अब किस तरह दिखते हैं और क्या कर रहे हैं।
ममता कुलकर्णी ही नहीं 24 साल में बदल गई 'करण-अर्जुन' की स्टारकास्ट, कुछ को पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 20 Apr 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन