अनिल कपूर के बेटे अभिनेता हर्षवर्धन अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। एक्टिंग के साथ वह अपनी हाजिर जवाबी के लिए भी मशहूर हैं। वे अक्सर ट्रोल करने वालों का अपने खास अंदाज से मुंह बंद कर देते हैं। गुरुवार (16 नवंबर) को हर्ष ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की, जिस पर एक शख्स उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अभिनेता ने अपने जवाब दे एक्स यूजर्स की बोलती बंद कर दी।
Harsh Varrdhan Kapoor: डेविड बेकहम संग फोटो पर शख्स ने की ट्रोल करने की कोशिश, हर्षवर्धन ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में डेविड भारत बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल विश्व कप मैच देखने के लिए भारत पहुंचे थे। मैच के बाद डेविड ने सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की ओर से उनके सम्मान में उनके आवास पर आयोजित एक हाउस पार्टी में भाग लिया।
इसी पार्टी की एक तस्वीर हर्ष ने एक्स अकाउंट पर साझा की थी। सोशल मीडिया पर अपने फैन-बॉय मोमेंट को शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा, "पिछली रात डेविड बेकहम से मिला... उनसे यूनाइटेड और क्लब की स्थिति के बारे में बात की... इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता...।''
हर्ष के फोटो साझा करने के बाद नेटिजन्स के एक वर्ग ने हर्ष को अपनी शुभकामनाएं दीं। हालांकि, कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की। जब एक यूजर ने पूछा, "उसने यह नहीं पूछा कि तू है कौन?" इस पर हर्ष ने ट्रोल को करारा जवाब दिया। अभिनेता ने लिखा, "भाई वो मेरे घर पे आया...तू कौन है?"
Bhai Woh mere ghar pe aaya.. Tu kaun hai ? 😂😭😭😭 https://t.co/rNLCIe6qVv
वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्ष आखिरी बार अपने पिता अनिल कपूर के साथ थार में नजर आए थे। वह जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे। थार की तरह ही हर्ष अभिनव बिंद्रा की बायोपिक का भी निर्माण कर रहे हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम की करेंगे मेजबानी, मन्नत में शानदार पार्टी का किया आयोजन