फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदाकिनी समेत ये 5 एक्ट्रेस इंडस्ट्री को राजकपूर की देन, सबने खुलकर दिए बोल्ड सीन

Tue, 30 Jul 2019 12:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 30 Jul 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Mandakini Birthday special 5 Bollywood actress who gave bold scene in Raj Kapoor films
Simi, Mandakini, Zeenat - फोटो : file photo

80 के दशक में 'राम तेरी गंगा मैली' से लाइमलाइट में आने वाली मंदाकिनी (Mandakini) अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। मंदाकिनी ने उस वक्त फिल्मों में बोल्ड सीन दिए जब हीरोइने ऐसी करने से हिचकती थीं। ऐसे में मंदाकिनी का झरने के नीचे दिया गया सीन बॉलीवुड के सबसे चर्चित बोल्ड सीन की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। राज कपूर ने बॉलीवुड को न सिर्फ एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी बल्कि एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में पहली बार पर्दे पर उतारने वाले वही थे। मंदाकिनी का 30 जुलाई को जन्मदिन हैं। जानिए 5 एक्ट्रेस के नाम जिन्होंने राज कपूर की फिल्मों में बोल्ड सीन दिए। 

Mandakini Birthday special 5 Bollywood actress who gave bold scene in Raj Kapoor films
mandakini - फोटो : file photo

मंदाकिनी- 'राम तेरी गंगा मैली' 
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है। 

Mandakini Birthday special 5 Bollywood actress who gave bold scene in Raj Kapoor films
Zeenat Aman - फोटो : file photo

जीनत अमान-'सत्यम शिवम् सुदंरम'
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम् सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandakini Birthday special 5 Bollywood actress who gave bold scene in Raj Kapoor films
Simi Garewal - फोटो : twitter

सिमी गरेवाल-'मेरा नाम जोकर'
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी गरेवाल ने निभाया था।

विज्ञापन
Mandakini Birthday special 5 Bollywood actress who gave bold scene in Raj Kapoor films
vyjayanthimala - फोटो : file photo

वैजयंती माला-'संगम'
राज कपूर की फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। वैजयंती माला ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed