सब्सक्राइब करें

20 दिन बाद भी रजनीकांत की '2.0' है बेलगाम, नई नवेली सारा की 'केदारनाथ' से खिला बॉक्स ऑफिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 18 Dec 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal 2.0 Kedarnath box office collection
2.0 kedarnath - फोटो : twitter

'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में रजनीकांत-अक्षय कुमार की '2.0' और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' शामिल है। '2.0' फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं तो वहीं केदरानाथ फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।

Trending Videos
Mangal Ka Dangal 2.0 Kedarnath box office collection
2.0 - फोटो : twitter

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं लेकिन कलेक्शन के लिहाज से फिल्म अब भी टॉप पर है। 2.0 के रिलीज से लेकर अभी तक कई फिल्में रिलीज हुईं लेकिन रजनीकांत को भला कोई कैसे टक्कर दे सकता है। इस बीच सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' और बीते शुक्रवार हॉलीवुड की 'एक्वामैन' रिलीज हुई लेकिन यह फिल्में उतना कलेक्शन नहीं जुटा पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal 2.0 Kedarnath box office collection
2.0 - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 'तीसरे हफ्ते 2.0 चेन्नई बॉक्स ऑफिस पर टॉप पर रही। फिल्म ने चेन्नई में कुल 22.37 करोड़ का बिजनेस किया है।' अभी तक कोई भी फिल्म ऐसा नहीं कर पाई है। रमेश बाला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि रजनीकांत की फिल्म 2.0 ने विजय की सरकार को भी पीछे छोड़ दिया है। 2.0 तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं फिल्म 2.0 ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 700 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। 



 

Mangal Ka Dangal 2.0 Kedarnath box office collection
kedarnath - फोटो : File Photo

अब बात करते हैं सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ फिल्म की। केदारनाथ को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं। इन 11 दिनों में सारा की फिल्म को रजनीकांत जैसे सुपरस्टार की फिल्म '2.0' से टक्कर मिलती रही लेकिन 'केदारनाथ' कही भी फीकी पड़ती हुई दिखाई नहीं दी। जहां एक तरफ सारा ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता वहीं कलेक्शन के लिहाज से भी फिल्म मजबूती से उभरी है। 'केदारनाथ' फिल्म ने 11 दिनों में 60 करोड़ के पार का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 25 लाख रुपए से ओपनिंग की थी। 



 

विज्ञापन
Mangal Ka Dangal 2.0 Kedarnath box office collection
Kedarnath 2.0 - फोटो : twitter

'केदारनाथ' और 2.0 के पास केवल 3 दिन ही बचे हैं क्योंकि 21 दिसंबर को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' रिलीज हो रही है। फिल्म का जमकर प्रमोशन किया जा रहा है इसलिए जीरो रिलीज के बाद 'केदारनाथ' और '2.0' के कलेक्शन पर असर जरूर पड़ सकता है। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि '2.0' की धमाकेदार एंट्री के बाद भी 'केदारनाथ' फिल्म अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed