सब्सक्राइब करें

अमिताभ के 'बदला' ने रोकी 'कैप्टन मार्वल' की रफ्तार, जानें 4 दिन में दोनों फिल्मों का क्या रहा हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 12 Mar 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Amitabh Bachchan Badla beats Hollywood film Captain Marvel at fourth day
Badla Captain Marvel - फोटो : twitter

'मंगल का दंगल' (Mangal Ka Dangal) कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे अमिताभ बच्चन की फिल्म 'बदला' और हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' की। इस कड़ी में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज से अब तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर चर्चा करेंगे।

Trending Videos
Mangal Ka Dangal Amitabh Bachchan Badla beats Hollywood film Captain Marvel at fourth day
Badla film - फोटो : twitter

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगें 'बदला' फिल्म की। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अच्छी पकड़ बना ली है। सस्पेंस थ्रिलर होने की वजह से लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। बदला में अमिताभ और तापसी की जोड़ी 'पिंक' के बाद एक बार फिर से दिखाई दी। जिसके बाद दर्शकों को भी इससे काफी उम्मीदें थीं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक 'चौथे दिन भी 'बदला' मजबूती के साथ आगे बढ़ती दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Amitabh Bachchan Badla beats Hollywood film Captain Marvel at fourth day
Badla film - फोटो : twitter

सोमवार की कमाई को देखकर साफ है कि 'बदला' फिल्म आगे भी टिकी रहने वाली है। शुक्रवार को फिल्म ने 5.04 करोड़, शनिवार को 8.55 करोड़, रविवार को 9.61 करोड़ और सोमवार को 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म ने कुल 26.95 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 31.80 करोड़ है।' अब बात करते हैं 'बदला' फिल्म के साथ रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'कैप्टन मार्वल' (Captain Marvel) की। 
 



 

Mangal Ka Dangal Amitabh Bachchan Badla beats Hollywood film Captain Marvel at fourth day
Captain Marvel - फोटो : twitter

इस फिल्म की शुरुआत 'बदला' की तुलना में अच्छी थी हालांकि कलेक्शन में सोमवार को गिरावट देखी गई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'कैप्टन मार्वल' के कलेक्शन में सोमवार को 60 फीसदी की कमी देखी गई और केवल 5 करोड़ ही जुटाने में कामयाब रही। इससे पहले रविवार को इसने 13.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म ने 4 दिन में कुल 45 करोड़ का बिजनेस किया है। 'कैप्टन मार्वल' फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में 'कैप्टन मार्वल' सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। 

विज्ञापन
Mangal Ka Dangal Amitabh Bachchan Badla beats Hollywood film Captain Marvel at fourth day
badla, captain marvel - फोटो : social media

'कैप्टन मार्वल' फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें पहली बार सुपरवूमेन को इंट्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में एक्ट्रेस ब्री लार्सन (Brie Larson) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक 'मंगल का दंगल' में इतना जरूर कह सकते हैं अमिताभ 'कैप्टन मार्वल' से बदला लेने में कामयाब रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed