सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mani Ratnam: मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी का भी है सफल करियर, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 02 Jun 2022 07:03 AM IST
विज्ञापन
Mani Ratnam Birthday Special Net Worth Lifestyle love story  Family News Movies
मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के टॉप सफल निर्देशकों में से एक मणिरत्नम 2 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। मणिरत्नम ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। उनका फिल्म को निर्देशित करना सफलता का पर्याय माना जाता है। मणिरत्नम ने न सिर्फ तमिल बल्कि हिंदी में भी फिल्में बनाई हैं। गौरतलब है कि मणि रत्नम जल्द ही एक पोंनियिन सेलवन जैसी मेगा बजट फिल्म लेकर आने वाले हैं। बड़े बजट की शानदार फिल्में बनाने वाले मणिरत्नम की निजी जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है वहीं वह लैविश लाइफ भी जीते हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी नेटवर्थ और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

Trending Videos
Mani Ratnam Birthday Special Net Worth Lifestyle love story  Family News Movies
मणिरत्नम

मणिरत्नम का पूरा नाम
तमिल सिनेमा जगत को कई सफल फिल्में देने वाला मणिरत्नम का जन्म 2 जून 1956 में तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। मणिरत्नम का पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमण्यम है। फिल्म मेकर और निर्देशक मणिरत्नम ने 1983 में 'पल्लवी अनु पल्लवी' से अपनी शुरुआत की थी, जबकि हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1998 में फिल्म 'दिल से' को पहली बार निर्देशित किया था। इसके बाद बॉलीवुड में भी उन्होंने रोजा, गुरू और बॉम्बे जैसी फिल्में बनाईं। जो आज भी सदाबहार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mani Ratnam Birthday Special Net Worth Lifestyle love story  Family News Movies
मणिरत्नम

पद्मश्री से हैं सम्मानित
निर्देशक मणिरत्नम को सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने करियर में छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और छह तमिल फिल्म फेयर पुरस्कारों को अपने नाम किया है। वहीं इसके अलावा अपनी प्रतिभा के लिए मणिरत्नम को साल 2002 में भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Mani Ratnam Birthday Special Net Worth Lifestyle love story  Family News Movies
मणिरत्नम का परिवार - फोटो : social media

पत्नी सुहासिनी का भी है सफल करियर
मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी भी फिल्म इंडस्ट्री में सफल हैं। वह एक अभिनेत्री तो रह ही चुकी हैं, साथ ही अब वह एक सफल निर्देशक भी हैं। पहली बार में जब सुहासिनी ने मणिरत्नम के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया था कि वह एक ट्रेडिशनल लड़की हैं जिन्हें रिश्तों की बजाय सिर्फ शादी में दिलचस्पी है। हालांकि मुलाकात के कुछ समय बाद साल 1988 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 1992 में दोनों माता पिता बने। उनके बेटे का नाम नंदन मणिरत्नम है। जो राजनीति शास्त्र से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और खुद को लाइम लाइट से दूर रखते हैं।

विज्ञापन
Mani Ratnam Birthday Special Net Worth Lifestyle love story  Family News Movies
Mani Ratnam

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं मणिरत्नम
मणिरत्नम न सिर्फ निर्देशक बल्कि वह निर्माता होने के साथ पटकथा लेखक भी हैं। जितना उन्हें साउथ में जाना जाता है, उतना ही बॉलीवुड में भी उनके काम को पहचाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, मणिरत्नम नेट वर्थ करीब 130 करोड़ रुपये है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed